…तो क्या BJP को फायदा पहुंचाने के लिए गुजरात आए केजरीवाल!

img

अहमदाबाद॥ दिल्ली के सीएम केजरीवाल के अहमदाबाद में गुजरात की खराब हालात के पीछे BJP-कांग्रेस की साजिश बताने पर कांग्रेस ने आज पलटवार किया है। कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी को BJP की बी टीम बताया।

Congress leader Arjun Modhwadia

सोमवार को अरविंद केजरीवाल के बयान पर कांग्रेस नेता अर्जुन मोढवाडिया ने एक ट्वीट में कहा कि कांग्रेस गुजरात में BJP का विकल्प होगी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘दिवंगत चिमनभाई पटेल, शंकरसिंह वाघेला, दिवंगत केशुभाई पटेल सहित दिग्गज अगर BJP का विकल्प नहीं बन सकते तो वे दिल्ली से कैसे आ सकते हैं? विकल्प कांग्रेस था, है और रहेगा।’

उन्होंने साफ कहा कि गुजरात में लोग आम आदमी पार्टी को स्वीकार नहीं करेंगे। गुजरात कांग्रेस के प्रवक्ता मनीष दोषी ने अरविंद केजरीवाल के आरोपों पर कहा कि दिल्ली के सीएम ने मंदी, महंगाई और महामारी के बीच देश की जनता के लिए सांत्वना का एक शब्द भी नहीं बोला।

BJP को फायदा पहुंचाने आए केजरीवाल

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी एक प्रकार से भारतीय जनता पार्टी की बी टीम है। वह BJP को फायदा पहुंचाने के लिए गुजरात आए हैं। उन्होंने कहा कि किसान, शिक्षा और स्वास्थ्य के मुद्दे पर केजरीवाल चुप रहे। कांग्रेस लगातार BJP से लड़ती रही है। कांग्रेस सिर्फ जनता की राजनीति करती है।

मनीष दोषी ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जनोपयोगी कानून और अधिकार दिए हैं। आने वाले दिनों में भी वह गुजरात की जनता के सवालों को लोगों के बीच ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि BJP के सभी मोर्चों पर विफल होने के बाद आप बी टीम के रूप में गुजरात आई। BJP विधायकों को धमकियों और पैसों से तोड़ती है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल जनता के सवाल का जवाब दें कि क्या वह BJP के विधायकों को खरीदने की नीति को बढ़ावा दे रहे हैं।

Related News