Priyanka Gandhi Wadra के लखनऊ दौरे से कांग्रेसियों में उत्साह, 2022 की रणनीति पर मंथन

img

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi Wadra) के तीन दिवसीय लखनऊ दौरे से कांग्रेसियों में उत्साह दिख रहा है। हालांकि प्रियंका पिछले एक साल से यूपी में सक्रिय हैं, लेकिन इस बार वह विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाने आ रही हैं। प्रियंका गांधी के नेतृत्व में 2022 की रणनीति पर मंथन होगा। जानकारी हो कि यूपी में इस बार कांग्रेस प्रियंका गांधी के नेतृत्व में मैदान में उतरेगी।

Priyanka Gandhi Wadra - Pic

उल्लेखनीय है कि प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi Wadra) पिछले एक-डेढ़ साल से यूपी में बेहद सक्रिय हैं। रोजगार, कानून-व्यवस्था, किसान, युवा, महिला समेत बुनियादी मुद्दों पर वह मुखर रहीं हैं। इन्ही मुद्दों को लेकर पार्टी जनता के बीच जायेगी। प्रियंका का तीन दिवसीय कार्यक्रम इस बात का संकेत है कि वह बेहद गंभीरता से रणनीति तैयार कर रही हैं। समाज के हर तबके से जुड़ने का फार्मूला है।

प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi Wadra) ने आपने कार्यक्रम की शुरुआत हजरतगंज स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ किया। इसके बाद वह सीधे पार्टी मुख्यालय पहुंची। पार्टी मुख्यालय में अलप औपचारिकताओं के बाद प्रियंका ने पार्टी के सभी फ्रंटल संगठनों सेवा दल, एनएसयूआई, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस और विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

शनिवार को प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi Wadra) प्रतियोगी छात्रों, बेरोजगार संगठनों समेत शरण संगठनों के साथ भी बैठक करेंगी। इसके अलावा वह नियुक्ति की मांग लेकर आंदोलनरत शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों से भी मुलाकात करेंगी। पीसीसी अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बताया कि प्रियंका गांधी के नेतृत्व में 2022 की रणनीति पर मंथन हो रहा है। प्रियंका पार्टी संगठन को मजबूत करने के साथ ही पार्टी के लिए जमीन तैयार करेंगी।

प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi Wadra) को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में भी गजब का उत्साह है। काफी दिनों बाद राजधानी में जगह-जगह कांग्रेस की होर्डिंग, बैनर और झंडे नजर आ रहे हैं। हालांकि बीजेपी ने प्रियंका के कार्यक्रम को राजनीतिक पर्यटन करार दिया है। डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा ने एक समाचार चैनल से बातचीत करते हुए कि देश में कुछ ऐसे राजनीतिक परिवार हैं जिनके सदस्य चुनावों के मौके पर राजनीतिक पर्यटन के लिए निकलते हैं।

सार्वजनिक जगहों पर भीड़ को रोकने के लिए महाराष्ट्र के सीएम हुए चिंतित, पीएम मोदी से किया ये लागू करने आग्रह
Related News