img

भारतीय जनता पार्टी बहुमत के साथ मध्य प्रदेश में सत्ता बरकरार रखने में कामयाब रही। सीएम शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया। दरअसल, बीजेपी ने राज्य में सत्ता तो हासिल कर ली, पर बीजेपी के कुछ मजबूत उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में मध्य प्रदेश के सैलाना विधानसभा क्षेत्र की सीट ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। यहां प्रत्याशी कर्ज लेकर चुनाव मैदान में उतरे और बीजेपी और कांग्रेस प्रत्याशियों को हराकर विधायक बनने का गौरव हासिल किया।

जानकारी के अनुसार, सैलाना विधानसभा सीट पर भारत आदिवासी पार्टी के कमलेश्वर डोडियार ने जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस के हर्ष विजय गहलोत को 4 हजार से अधिक मतो के अंतर से हराया। इस सीट पर भाजपा तीसरे पायदान पर है।

कमलेश्वर की कहानी बहुत मजेदार होने के साथ-साथ विरोधाभासी भी है। उन्होंने यह चुनाव कर्ज लेकर लड़ा और राजनीतिक पंडितों के सर्वेक्षणों को खारिज कर दिया। कमलेश्वर ने कांग्रेस उम्मीदवार को 4618 मतो से हराकर सबको चौंका दिया।

चुनाव लड़ने के लिए लिया कर्ज

आदिवासी पार्टी से चुनाव लड़ने वाले कमलेश्वर डोडियार को कुल 71,219 वोट मिले। कांग्रेस के हर्ष विजय गहलोत 66,601 वोटों के साथ दूसरे और बीजेपी की संगीता चोरेल 41,584 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहीं। सैलाना राजस्थान की सीमा से लगा विधानसभा क्षेत्र है।

आपको बता दें कि कमलेश्वर कर्ज लेकर चुनाव लड़ने और यहां तक ​​कि सत्ताधारी पार्टी के उम्मीदवार को हराने के कारण भी चर्चा में आये थे। अब उन्होंने इस कर्ज को चुकाने के लिए समुदाय से मदद की अपील की है। कमलेश्वर ने चुनाव में 12 लाख रुपये खर्च करने का दावा किया है। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव में खर्च किया गया सारा पैसा कर्ज लेकर इकट्ठा किया गया था।

--Advertisement--