CORONA ने हिंदुस्तान में ढाया कहर तो हर भारतीय सीख गया ये 6 नए शब्द, आप भी जान लीजिए

img

नई दिल्ली ।। चीन के वूहान शहर से उत्पन्न होने वाला 2019 नोवेल CORONA_VIRUS इसी समूह के वायरसों का एक उदहारण है, जिसका संक्रमण सन् 2019-20 काल में तेज़ी से उभरकर 2019-20 वुहान CORONA__VIRUS प्रकोप के रूप में फैलता जा रहा है। हाल ही में WHO ने इसका नाम COVID-19 रखा।

आज जहां देखिये, बस CORONA ही CORONA है। टीवी, व्हाट्सप, फेसबुक, अखबार, टिकटॉक, शेयरचैट जहां भी देखो-सुनो-पढ़ो केवल CORONA ही CORONA, क्यों सही कहा ना? मगर सच्चाई ये है कि CORONA__VIRUS के फेर में कुछ नए शब्द हर एक की आम भाषा का हिस्सा बन गए हैं। यदि आप अब भी इनका मतलब नहीं जानते, तो अब जान जाइए|

1- COVID-19

सबसे पहले है COVID-19। इसका मतलब है CORONA__VIRUS डिजीज 2019 यानी वह बीमारी जो CORONA__VIRUS के कारण 2019 के अंत में फैलनी शुरू हुई। इस वायरस का पूरा नाम है सार्स-कोव-2। CORONA__VIRUS एक व्यापक शब्द है।

2- पैंडेमिक

पैंडेमिक यानी ऐसी महामारी जो पूरे विश्व में फैल गई हो| इस वक्त दुनिया का कोई देश ऐसा नहीं है जहां CORONA__VIRUS के संक्रमण का मामला ना हो| जानकारों का कहना है कि WHO ने इसे पैंडेमिक घोषित करने में काफी देर कर दी|

पढ़िए-CORONA को खत्म करने के लिए मुस्लिमों के ये 3 आविष्कार बने हथियार, हर देश कर रहा इनका इस्तेमाल

3- लॉकडाउन

भारत ने 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की है| दुनिया के कई देशों में भी इस वक्त ऐसा ही है| लॉकडाउन के दौरान बेवजह घर से बाहर निकलने पर रोक होती है| जरूरत का सामान लाने के लिए बाहर जाया जा सकता है|

4- आउटब्रेक

यानी किसी बीमारी का अचानक से फैल जाना| 2020 के शुरू होते ही इस वायरस का जगह जगह फैलना शुरू हो गया था| महज तीन महीनों में यह वायरस पांच लाख लोगों को अपनी चपेट में ले चुका है|

#5- क्वॉरंटीन

इस शब्द का मतलब होता है किसी को अलग थलग रखना| अगर किसी पर नॉवल CORONA__VIRUS के संक्रमण का शक हो तो उसे 14 दिन के लिए अलग रखा जाता है ताकि वह किसी और को इन्फेक्ट ना कर सके|

6- सोशल डिस्टैन्सिंग

इस वक्त शायद यह कोरोना के बाद सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला शब्द है|साथ ही ये शब्द हर जुबान पर है। सोशल डिस्टेन्सिंग यानि एक दूसरे से दूरी। इस वायरस से बचना है तो लोगों से कम से कम एक मीटर और मुमकिन हो तो दो मीटर का फासला रखें| यही सोशल डिस्टैन्सिंग है|

Related News