महाराष्ट्र में कोरोना ने ढाया कहर, एक दिन में मिले 11,147 कोरोना मरीज, संक्रमितों की संख्या हुई…

img

मुंबई, 30 जुलाई। महाराष्ट्र में गुरुवार को एक दिन में 11,147 कोरोना मरीज पाए गए हैं। इससे सूबे में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढकऱ 4,11,798हो गई है। आज राज्य में एक दिन में 266 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इससे राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढकऱ 14,729 हो गई है। राज्य में कोरोना से अब तक 2,48,615 मरीज पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं।

corona

स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि आज सूबे में हुई 266 लोगों की मौत हुई है। आज मुंबई में 53 लोगों की मौत के साथ ठाणे मंडल में 96 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इसी तरह नासिक मंडल में 26, पुणे मंडल में 103, कोल्हापुर मंडल में 11, औरंगाबाद मंडल में 7, लातूर मंडल में 18, आकोला मंडल में 3, नागपुर मंडल में 2 कोरोना मरीज की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि मुंबई में आज कोरोना मरीजों की संख्या बढकऱ 1,13,199 हो गई है। मुंबई में अब तक 6,300 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी तरह राज्य में आज 8,860 लोग कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं। इन सभी को उनके घर वापस भेज दिया गया है। राज्य में अब तक 2,48,615 लोग कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि ठाणे मंडल में 2,36,422, नासिक मंडल में 32,593, पुणे मंडल में 98,802, कोल्हापुर मंडल में 8,712, औरंगाबाद मंडल में 16,780, लातूर मंडल में 5,126, आकोला मंडल में 7,121, नागपुर मंडल में 5,865 और अन्य राज्यों के 377 मरीजों का इलाज महाराष्ट्र में जारी है।

Related News