इस राज्य में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, 24 घंटे में 70 लोगों की गई जान

img

नई दिल्ली॥ पंजाब राज्य में कोविड-19 संक्रमण का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्‍या बेहद बढ़ गई है। राज्य में बीते 24 घंटे के दौरान तो कोविड-19 संक्रमण ने तेजी से कहर बरपा दिया। इस दौरान प्रदेश में 70 लोग कोविड-19 की भेंट चढ़ गए। प्रदेश में इस दौरान 1453 लोग कोविड-19 संक्रमण से संक्रमित पाए गए हैं।

covid 19 india upkiran

राज्य में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना और पंजाब व चंडीगढ़ बीजेपी के संगठन मंत्री दिनेश कुमार सभी कोविड-19 की चपेट में पाए गए। 24 घंटे के दौरान मारे गए 70 लोगों में लुधियाना में सबसे अधिक 15 लोग शामिल हैं। इस दौरान अमृतसर में 7, जालंधर में 6 और मोहाली व फतेहगढ़ साहिब में 5-5 लोगों की मृत्यु हुई। होशियारपुर में 4, गुरदासपुर में 3, मोगा, बठिंडा व फिरोजपुर में 2-2 लोगों की जान चली गई है।

दसरी ओर पठानकोट में 32 लोग कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए, जिनमें 8 डीसी ऑफिस और 1 एसएसपी दफ्तर का कर्मचारी शामिल है। प्रदेश में सोमवार को 51 लोगों की कोरोना से मृत्यु हुई थी। 2 विधायकों सहित 1644 लोग कोविड-19 से पॉजिटिव पाए गए थे। सबसे अधिक मौतें लुधियाना में 24 दर्ज की गई थीं।

यहां सबसे ज्यादा 224 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। वहीं, देश में कोविड-19 के मामले 37 लाख के आंकड़े को पार कर चुके हैं। बुधवार को एक बार फिर कोविड-19 के केसों में बड़ा उछाल देखने को मिला है। बुधवार को एक दिन में 78,357 नए केस सामने आए। वहीं, राहत की बात यह है कि कोविड-19 से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 29 लाख से ज्यादा हो गई है और जांच में तेजी आई है।

Related News