झारखंड में कोरोना कहर, 738 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों के साथ कुल संख्‍या हुई…

img

रांची। झारखंड में कोरोना संक्रमण का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रह है। शनिवार को भी राज्यभर से 738 नये कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई। जिसमें देवघर से सबसे अधिक 161 मरीज मिले। वहीं रांची से 139, बोकारो से 5, चतरा से 3, धनबाद से 76, दुमका से 18, पूर्वी सिंहभूम से 13, गढ़वा से 28, गिरीडीह से 28, गोड्डा से 15, गुमला से 18, हजारीबाग से 32, जामताड़ा से 15, खूंटी से 32, कोडरमा से 34, पाकुड़ से 1, पलामू से 1, रामगढ़ से 38, साहेबगंज से 26, सराईकेला से 33, पश्चिमी सिंहभूम से 22 संक्रमित शामिल है।

jharkhand corona bulletin

इसके साथ ही राज्‍य में संक्रमितों की कुल संख्‍या 12104 हो गई। राज्‍य में 7477 सक्रिय केस हैं। वहीं 4513 संक्रमित अबतक स्‍वस्‍थ हो चुके हैं। जबकि अबतक 114 लोगों की मौत भी हो चुकी है। वहीं 31 जुलाई शुक्रवार को झारखंड में रिकॉर्ड 878 नये कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई थी।

रांची रिम्‍स में आज कुल 1240 सैंपलों की जांच की गई। इसमें से 1182 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई। 57 पॉजिटिव केस में से 22 रिम्‍स से, एक गढ़वा से, और 34 कोरोना मरीज रांची से मिले हैं।

शनिवार को झारखंड में चार मरीजों की मौत हो गई। इनमें दो की मौत रांची के रिम्स में हुई। इनमें एक हजारीबाग तथा एक खूंटी का मरीज था। वहीं, जमशेदपुर और सरायकेला के एक-एक मरीज की मौत टीएमएच, जमशेदपुर में हो गई। दोनों मरीजों में एक जमशेदपुर और एक सरायकेला के थे। बताया जाता है कि ये सभी मरीज अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रसित थे। वहीं, देवघर में भी एक महिला मरीज की मौत की सूचना है। लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

सीएम की पत्नी का ड्राइवर निकला कोरोना पॉजिटिव

कोरोना का कहर अब झारखंड के सीएम आवास तक पहुंच गया है। झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्‍नी कल्‍पना सोरेन का निजी चालक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। । वहीं, सीएमओ के ही एक निजी सचिव के भी संक्रमित होने की पुष्‍ट‍ि हुई है। एक बार फिर से मुख्यमंत्री आवास तक कोरोना पहुंच गया है। कोरोना के लक्षण दिखने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन के ड्राइवर ने कोरोना टेस्ट करवाया था। जिसमें वह पॉजिटिव आया है।

इसके अलावा मुख्यमंत्री कार्यालय के आप्त सचिव कमलेश कुमार भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। आप्त सचिव की ट्रेवल हिस्ट्री है और हाल ही में वह पटना से लौटे थें , और होम क्वारनटीन में थे। झारखंड के मुख्यमंत्री कार्यालय तक कोरोना पहुंच गया है। ऐसे में अब अन्य अधिकारियों का भी कोरोना टेस्ट किया जाएगा।

झारखंड में अब तक कोरोना वायरस के 12 हजार से अधिक मामले हो चुके हैं। इसमें से सौ से ज्‍यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं शनिवार को 170 मरीज स्‍वस्‍थ भी हुए हैं। इनमें रांची के 78, जमशेदपुर के 35, ग‍िरि‍डीह के 11, स‍िमडेगा, कोडरमा तथा चतरा के नौ-नौ, साह‍िबगंज के सात, सरायकेला तथा बोकारो के छह-छह मरीज शाम‍िल हैं। रांची से वर्तमान व‍िधायक तथा पूर्व मंत्री सीपी स‍िंह भी स्‍वस्‍थ हुए हैं। उनकी र‍िपोर्ट न‍िगेट‍िव आई है।

राज्य में कोरोना की जांच में तेजी आने के बाद रोज बड़ी संख्या में नए संक्रमितों की पहचान हो रही है। इससे अब राज्य के एक दर्जन जिले में 200 से अधिक सक्रिय केस हो गए हैं। जमशेदपुर में तो ऐसे मरीजों की संख्या 1300 तथा रांची में 1500 से अधिक हो गई है। वहीं गिरिडीह, चतरा, देवघर, धनबाद, गढ़वा, हजारीबाग, गुमला, कोडरमा, रामगढ़ में 200 से अधिक सक्रिय मरीज हो गए हैं। शनिवार को सर्वाधिक 161 मरीज देवघर में मिले हैं।

जुलाई माह में राज्य में कोरोना संक्रमण के बढऩे का अंदाजा इससे लगा सकते हैं कि 30 जून तक जहां राज्य में सक्रिय केस महज 591 थे, वहीं यह संख्या 31 जुलाई तक बढ़कर सात हजार के पार पहुंच गई। वहीं, 30 जून तक महज 15 कोरोना मरीजों की जान गई थी। अब यह संख्या बढ़कर 114 पर पहुंच गई है। हालांकि इस माह में बड़ी संख्या में लोग स्वस्थ भी हुए। 30 जून तक स्वस्थ होनेवाले मरीजों की संख्या 1884 थी जो अब बढ़कर 4,343 हो गई है।

Related News