इन राज्यों में कोरोना मचा रहा है तांडव, संक्रमितों की संख्या 3,08338 हुई

img

सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में कोरोना के मरीजों की संख्या में पिछले कुछ दिनों से काफी कमी देखी जा रही है। स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर में काफी तेजी से वृद्धि हो रही है। हालांकि, प्रतिदिन जांच की संख्या में भी भारी वृद्धि हुई। इसके बावजूद संक्रमितों की संख्या में काफी कमी दर्ज की जा रही है। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम में, दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर है।

corona

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों के दौरान 611 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इस तरह संक्रमितों की कुल संख्या 3,08338 हो गई है जिसमें से 294488 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 974 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं। जबकि 11797 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। 1837 मरीजों की मौत हो गई है जबकि 05 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।

असम में नये मरीजों की संख्या 93 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 210268 है। जबकि 205636 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 389 मरीज स्वस्थ हुए हैं और 3665 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 964 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

त्रिपुरा में नये मरीजों की संख्या 26 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 31942 है। जबकि, 30455 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 64 मरीज स्वस्थ हुए हैं और 1105 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 359 मरीजों की मौत हुई है।

मणिपुर में नये मरीजों की संख्या 235 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 21871 है। जबकि 18593 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 259 मरीज स्वस्थ हुए हैं और 3057 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 221 मरीजों की मौत हुई है।

अरुणाचल प्रदेश में नये मरीजों की संख्या 20 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 15812 है। जबकि, 14500 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 79 मरीज स्वस्थ हुए हैं और 1264 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 48 मरीजों की मौत हुई है।

मेघालय में 35 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 10668 हो गई है और 9594 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 76 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि 971 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 100 मरीज की मौत हो चुकी है।

नगालैंड में 135 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 9885 हो गई है और 8814 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 20 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि 916 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 52 मरीज की मौत हो चुकी है।

सिक्किम में 42 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 4499 हो गई है और 4041 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 52 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि 285 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 89 मरीज की मौत हो चुकी है।

मिजोरम में 25 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 3393 हो गई है और 2855 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 35 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गये हैं। जबकि 534 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 04 मरीज की मौत हुई तथा 02 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

 

Related News