coronavirusupdate: त्रिपुरा में सर्वाधिक 603 नये कोरोना मरीजों की शिनाख्त, 8745 हुए स्वस्थ

img

अगरतला, 06 सितम्बर,यूपीकेएनएन। देश में अपने चरम पर है। त्रिपुरा (tripura Coronavirusupdate) में प्रतिदिन बड़े पैमाने पर कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 603 नये कोरोना मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 15127 हो गई है।

corona positive

रविवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 262 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अब तक राज्य में 8745 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं। राज्य में कुल 6217 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है।

राज्य में काफी संख्या में अर्धसैनिक बलों के कर्मी भी संक्रमित हुए हैं। अब तक 144 मरीजों की मौत भी हुई है। रविवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 08 और मरीजों का निधन हुआ है। राज्य में एक्टिव मामले 41.1 फीसद है। वहीं स्वस्थ होने वाले 57.8 फीसद है। अब तक राज्य में 74424 लोगों की जांच हुई है। राज्य में मरीजों की औसत वृद्धि दर 4.8 फीसद है।

Related News