देश को मिल रही COVID-19 से राहत, लेकिन किया ये काम तो बढ़ जाएगा खतरा

img

भारत में बीते कई दिनों से COVID-19 के केस में कमी दर्ज की गई है। रिकवरी रेट बढ़ रहा है और सकारात्मक दर घट रहा है। वहीं संक्रमण के एक % से भी कम एक्टिव मरीज बचे हैं। COVID-19 से निरंतर बेहतर होती स्थितियों पर विशेषज्ञों ने खुशी व्यक्त की है। नए मामले भी 20 हजार से नीचे बने हुए हैं। तो वहीं लापरवाही की तो कोरोना का खतरा बढ़ जाएगा।

covid 19 india upkiran

वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटो में COVID-19 के 18,987 नए मामले सामने आए, ध्यान हो कि ये मामले कल के संक्रमित मामलों से 20 % अधिक है। कल मतलब 13 अक्टूबर को देश में COVID-19 के 15,823 केस दर्ज किए गए थे।

ऐसे में नए आंकड़ों के साथ ही भारत में संक्रमितों का आँकड़ा बढ़कर बुधवार को 3,40,20,730 हो गया। वहीं, मरीजों के स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.06% हो गई है। अब तक 96,82,20,997 लोगों को COVID-19 वैक्सीन लगाई जा चुकी है। वहीं बीते 24 घंटे में 35,66,347 लोगों को वैक्सीन लगवाई गई।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 246 और लोगों की मृत्यु के बाद मरने वालों की कुल आँकड़ा बढ़कर 4,51,435 हो गया। वही देश में एक्टिव मरीजों का आंकड़ा भी कम होकर 2,06,586 रह गया, जो कुल मामलों का 0.61% है।

Related News