हाल ही में हुए एक रिसर्च में दावा किया गया है कि अलग-अलग तरह के कोरोना (Sars-Cov-2) के विरूद्ध CoviShield वैक्सीन Covaxin से अधिक प्रभावशाली है।
शोध की एक प्रीप्रिंट प्रति शुक्रवार को ऑनलाइन पोस्ट की गई। हालाँकि, इस रिसर्च की समीक्षा की जानी बाकी है। शोध जून 2021 और जनवरी 2022 के बीच आयोजित किया गया था। इस शोध में 18-45 साल के 691 लोगों ने हिस्सा लिया।
यह शोध पुणे और बैंगलोर में कुल 4 स्थानों पर किया गया था। इसमें शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लोग शामिल थे। अध्ययन में पाया गया कि कोविशील्ड और कोवाक्सिन दोनों ही असंक्रमित (सेरोनिगेटिव) और रिकवर (सेरोपोसिटिव) लोगों में पर्याप्त एंटीबॉडी का उत्पादन करते हैं। जिन्हें कोविशील्ड की खुराक दी गई उनमें रोग प्रतिरोधक क्षमता ज्यादा थी।




