मासूम के साथ हैवानियत, दुष्कर्म के बाद दरिंदेने पत्थर से फोड़ा सिर, फिर फेंक दिया कुएं में

img

राजस्थान। राजस्थान के अलवर जिले में एक नाबालिग मूकबधिर बच्ची के साथ हुई दरिंदगी का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि पाली जिले में भी एक दस साल की बच्ची के साथ हैवानियत की घटना सामने आयी है। दस साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद पहले तो उसकी गला दबा कर हत्या करने का प्रयास किया गया। इसके बाद दरिंदे ने सिर को पत्थर से फोड़ दिया और उसे कुए में फेंक दिया।

RAPE

मासूम के साथ हुई इस तरह की दरिंदगी देख ग्रामीण इतना आक्रोशित हो गए कि आरोपी को ले जा रही पुलिस पर ही पथराव करने लगे। ग्रामीणों द्वारा किये गए पथराव में चार पुलिसकर्मी जख्मी हो गए हैं। घटना को लेकर मिली जानकारी के मुताबिक पाली जिले के तखतगढ़ थाना क्षेत्र में नरपत सिंह नाम के दरिंदे ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं।

उसने खेत मे बेर लेने आईं दस साल की नाबालिग बच्ची के साथ पहले दुष्कर्म किया। इसके बाद उसी के स्वेटर से गला घोंटकर उसकी हत्या करने का प्रयास किया। जब वह गला घोंटकर हत्या करने की कोशिश में सफल नहीं हुआ तो उसने मासूम का सिर पत्थर से फोड़ दिया और उसे कुएं में फेंक दिया।

कुएं से शव बरामद होने के बाद ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने आरोपी नरपत सिंह को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। इसके बाद आरोपी को पकड़ने आई पुलिस पर भी ग्रामीणों ने पथराव शुरू कर दिया।

Related News