img

बढ़ता वजन आज एक बड़ी समस्या बन गया है। ये किसी विशेष आयु वर्ग तक ही सीमित नहीं है बल्कि बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक सभी इसकी चपेट में आ रहे हैं।

हमारे देश में भी लोग मोटापे का शिकार हो रहे हैं। पर क्या आप जानते हैं कि मोटापे का एक कारण आपकी खराब जीवनशैली भी हो सकती है। अगर आप पेट की चर्बी कम करना चाहते हैं तो आपको अपनी जीवनशैली में कुछ बदलाव करने होंगे और अपनी आदतों को बदलना होगा।

यदि आपको देर रात खाना खाने की आदत है तो आपको इस आदत को बदलने की जरूरत है। रात के समय शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है और कैलोरी बर्न करना मुश्किल हो जाता है, जिससे वजन बढ़ने लगता है।

अगर खाने के फौरन बाद खाना पूरी तरह से नहीं पचता है तो चर्बी बढ़ने का खतरा रहता है, इसलिए आप सोने से ढाई तीन घंटे पहले खाना खा सकते हैं। अगर आप सोने से पहले दूध पीते हैं तो इसमें काफी मात्रा में कैलोरी होती है। इसलिए पेट की चर्बी बढ़ने का खतरा रहता है. इसलिए आप सोने से ढाई तीन घंटे पहले दूध पी सकते हैं।

आप सोने से पहले मोबाइल फोन चलाते हैं तो इससे आपकी नींद में खलल पड़ सकता है। नींद की कमी से शरीर में हार्मोन बाधित होते हैं, जिससे मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है, जिससे वेट बढ़ सकता है।

--Advertisement--