img

अभी हाल ही में AIR INDIA की फ्लाइट में एक यात्री द्वारा साथी यात्री को शराब पिलाने की घटना सामने आई थी। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया है। अब सामने आया है कि ऐसा ही एक वाकया इंडिगो की एक फ्लाइट में हुआ। इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में एक स्वीडिश नागरिक ने एयर होस्टेस से बदसलूकी की। 

पीड़िता की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने फ्लाइट के उतरते ही आरोपी यात्री को अरेस्ट कर लिया। वह फिलहाल मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत से जमानत पर बाहर है। आरोपी का नाम क्लास एरिक हेराल्ड जॉन्स वेस्टबर्ग बताया गया है।

अब तक, बीते तीन महीनों में, आठवें यात्री को विमान में दुर्व्यवहार करने के आरोप में अऱेस्ट किया गया है। इस मामले में अब एयर होस्टेस ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी यात्री ने विमान में यात्रियों को खाना परोसते समय चिकन डिश की मांग की। इल्जाम है कि खाना परोसने के बाद कार्ड बदलने के लिए पीओएस मशीन दे दी, जिसके बाद आरोपी ने एयर होस्टेस का हाथ पकड़ लिया।

इस बार जब एयरहोस्टेस ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर आरोपित यात्री ने साथी यात्रियों से भी बदसलूकी की। ऐसे में जैसे ही विमान मुंबई पहुंचा पुलिस ने आरोपी यात्री को अरेस्ट कर लिया। इसके बाद आरोपी को मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे जमानत पर रिहा कर दिया। ऐसा ही एक मामला इससे पहले रविवार को भी सामने आया था।

 

--Advertisement--