महिला का निर्वस्‍त्र अवस्था में मिला शव, शरीर पर हैवानियत के निशान, आंखें भी निकालीं

img

बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक 27 साल की महिला का शव निर्वस्‍त्र अवस्था में मिला है। महिला के शरीर पर चोट के निशान उसके साथ हुई दरिंदगी की दास्तां बयां कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस पति और ससुराल वालों पर हत्या का शक जाहिर कर मामले की जांच में जुटी हुई है।

घटना  जिले के बदौसा थाना क्षेत्र के बंगालिपुरा गांव की है। जहां सोमवार सुबह एक 27 वर्षीय महिला का शव खेत में पड़ा मिला। महिला के शरीर पर चोट के कई निशान थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिला की आंख भी निकाल ली गई थी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आशंका जाहिर की है कि पति और ससुराल वालों ने ही हत्या को अंजाम दिया है। फ़िलहाल महिला का पति फरार चल रहा है।

पति और सास पर हत्या का शक

पत्रकारों से बात करते हुए एएसपी महेंद्र प्रताप ने बताया कि 26-27 वर्ष की महिला की हत्या की गई है। सूचना के बाद तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के बाद पाया गया कि महिला का शव उसके घर से 500 मीटर की दूरी पर खेटून में पड़ा था। शुरुआती जांच में ग्रामीणों से पता चला कि मृतक की सास से विवाद चल रहा था। घटना के बाद से पति भी फरार है। जांच कर मामले में कार्रवाई की जा रही है।

Related News