ऑस्ट्रेलियाई मैदान में रोहित शर्मा पर हुआ जानलेवा हमला? नजारा देख क्रिकेट प्रेमियों का दहला दिल

img

ब्रिस्बेन में श्रंखला के सिकंदर के निर्णय होना है। इसे लेकर भारत और ऑस्ट्रेलिया आमने सामने है। किंतु इसी मुकाबले के दौरान ब्रिस्बेन टेस्ट के पहले दिन इंडियन उप कप्तान रोहित शर्मा पर बड़ा हमला हुआ। हमला ऐसा था कि जरा इधर से उधर भी कुछ होता तो हालात भयावह हो सकते थे। किंतु ईश्वर का शुक्र है कि पूरा अटैक उन्होंने बस अपने हाथ पर झेल लिया।

Rohit Sharma

आप सोच रहे होंगे कि पहले दिन के खेल में आखिर ऐसा क्या हो गया। तो दरअसल, ये पूरा मामला उस टाइम का है जब दूसरे सेशन का खेल शुरू हो चुका था। नवदीप सैनी इंजर्ड होकर ग्राउंड के बाहर जा चुके थे। और, उनकी जगह फील्ड पर पृथ्वी शॉ ने ले ली थी। इस सीरीज में पृथ्वी शॉ से रन नहीं बने, हाथ आए कैच को छोड़ते दिखे और जब उन्हें ब्रिस्बेन में सैनी की जगह फील्डिंग का अवसर मिला तो विकेट पर निशाना लगाने के बजाए गलती से अपने ही सीनियर रोहित शर्मा को टारगेट कर लिया। रोहित पर पृथ्वी के प्रहार की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की लपटों की तरह फैल गई।

https://twitter.com/mufaddal_vohra/status/1349940758950789121

देखिए कैसे शॉ ने थ्रो किया और गेंद सीधा रोहित के हाथ पर जाकर लगी। शॉ युवा खिलाड़ी हैं। जाहिर है कि ये चूक भी विरोधी क्रिकेटर को रन आउट करने वाले उनके उसी युवा जोश की वजह से हुई है। किंतु, उन्हें साथ में ये भी देखना पड़ेगा कि बॉल की राह में तो कोई नहीं है।

लॉस्ट सेकेंड में रोहित ने देखी गेंद, हाथ से रोका

ब्रिस्बेन में शॉ ने आव देखा न ताव और लगा दिया निशाना। वो तो अच्छी बात ये रही कि रोहित ने आखिरी सेकेंड में अपनी तरफ गोली की रफ्तार से आती गेंद को देख लिया और उसे हाथ से रोक लिया। अगर थोड़ी भी इधर-उधर गेंद लगती तो मामला गम्भीर हो सकता था।

 

Related News