img

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने उत्तराधिकारी के बारे में जो टिप्पणी की है, वह काफी गंभीरता से की गई है। उन्होंने बिहार के महाराजगंज में आयोजित एक रैली के माध्यम से यह स्पष्ट किया कि उनका कोई उत्तराधिकारी नहीं है, बल्कि देश के लोग ही उनके उत्तराधिकारी हैं। उनके उत्तराधिकारी के नाम को लेकर बहुत दिनों से चर्चाएं जोरों पर थे और इसी को लेकर अब पीएम मोदी ने स्थिति साफ कर दी है।

आपको बता दें कि पिछले काफी दिनों से दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल निरंतर ये बोल रहे थे कि अगर बीजेपी की फिर से सरकार बनी तो पीएम नरेंद्र मोदी बीच में ही छोड़ सकते हैं और अमित शाह को जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। बताया जा रहा है कि इन बातों का ही पीएम मोदी ने बगैर किसी का नाम लिए इशारों में उत्तर दिया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस जनसभा में कहा कि बिहार राजेंद्र प्रसाद की भूमि है, मगर राजद और कांग्रेस ने इसकी पहचान वसूली के लिए बना दी है। आप वोट कीजिए प्रधानमंत्री चुनने के लिए ना कि सांसद।