delhi chunav: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार सोमवार शाम को समाप्त हो जाएगा। इस चुनाव की पृष्ठभूमि में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस पिछले एक महीने से मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए पूरी ताकत से प्रयास कर रही हैं।
PM नरेंद्र मोदी ने भी दिल्ली में भाजपा का वनवास खत्म करने के लिए कई रैलियों के जरिए मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित करने की कोशिश की। रविवार को आर.के.पुरम में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने जीत का पूरा भरोसा जताया। साथ ही उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों से मतदान के दिन थाली-घंटा और ढोल बजाने की अपील की, जिसकी खूब चर्चा हो रही है।
PM मोदी ने क्या कहा?
आगे PM ने कहा कि दिल्ली को इस 'आपदा' से मुक्त करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को 5 फरवरी को कम से कम 5 भाजपा समर्थकों को मतदान केंद्र पर ले जाना चाहिए और भाजपा के लिए वोट डलवाना चाहिए। साथ ही कार्यकर्ता वोट डालने के लिए जावे तो ढोल, घंटी या थाली बजाते हुए जाए। इससे महौल बनेगा।
राजनीतिक विशेषज्ञों के अनुसार PM की इस अपील के पीछे एक खास वजह है। इस चुनाव को आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर माना जा रहा है। यहां अधिकतर लोग यही कह रहे हैं कि मैच 50-50 है। हालाँकि, 'जीत' और 'हार' का यह पूरा खेल स्विंग वोटरों पर निर्भर करता है। स्विंग मतदाता वे मतदाता होते हैं जो सरकार के प्रदर्शन, सफलता या माहौल के आधार पर यह निर्णय लेते हैं कि किसे वोट देना है। इसके अतिरिक्त, कुछ स्विंग मतदाता भी होते हैं, जो उस पार्टी को वोट देते हैं जिसके जीतने की संभावना होती है। सभी पार्टियां ऐसे मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए अपनी जीत की घोषणा कर रही हैं।