OMG!! यहां मुस्लिम आबादी होने के बाद भी इस कंट्री में नहीं है कोई ‘मस्जिद’!

img

विश्व में एक ऐसा भी मुल्क है, जहां मुस्लिम कौम तो जरूर रहते हैं किंतु यहां न तो एक भी मस्जिद है और न ही उसे बनाने की परमिशन मिलती है। इस मुल्क का नाम है स्लोवाकिया है।

Slovakia

खबर के मुताबिक स्लोवाकिया में जो मुस्लिम (MUSLIM) रहते हैं वो तुर्क और उगर हैं और 17 वीं सदी से ही यहां रह रहे हैं। साल 2010 में स्लोवाकिया में मुसलमानों की आबादी पांच हजार के करीब थी।

आपको बता दें कि स्लोवाकिया यूरोपीय यूनियन का सदस्य देश है। किंतु वो एक ऐसा देश है, जो सबसे आखिर में इसका सदस्य बना। इस मुल्क में मस्जिद बनाने को लेकर विवाद भी होता रहा है। वर्ष 2000 में स्लोवाकिया की राजधानी में इस्लामिक सेंटर बनाने को लेकर भी विवाद हो गया। ब्रातिसिओवा के मेयर ने स्लोवाक इस्लामिक वक्फ फाउण्डेशन के सभी प्रस्ताव को खारिज कर दिया।

दरअसल वर्ष 2015 में यूरोप के सामने शरणार्थियों का प्रवास एक बड़ा विवाद बना हुआ था। उस समय स्लोवाकिया ने 200 ईसाइयों को शरण भी दी थी, किंतु मुस्लिम शराणार्थियों को आने से मना कर दिया था। इस पर स्प्ष्टीकरण देते हुए स्लोवाकिया के विदेश मंत्रालय ने कहा कि उनके यहां मुस्लिमों के प्रर्थना की कोई स्थल नहीं है, जिसके कारण मुसलमानों को शरण देना मुल्क में कई परेशानियां पैदा कर सकता है।

 

Related News