नेताओं में बेचैनी, इलेक्शन के बाद बिहार में होने जा रहा ये

img

बिहार विधानसभा इलेक्शन के बाद महागधबंधन की आज पटना में मीटिंग होने जा रही है। इस मीटिंग में महागठबंधन के नवनिर्वाचित विधायक शामिल होंगे। ये मीटिंग पटना में बिहार की पूर्व सीएण राबड़ी देवी के आवास पर होगी। इसमें इलेक्शन के बाद की स्थिति पर मंथन होगा।

Bihar election

बिहार विधानसभा इलेक्शन 2020 के पूरे रिजल्ट आ गए। महागठबंधन को भले ही बहुमत न मिला हो लेकिन आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व को सराहा जा रहा है। महागठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी राजद ने सबसे अधिक 75 सीटें हासिल की हैं। वहीं वामदलों को गठबंधन का सबसे अधिक फायदा हुआ है। इस बार विधानसभा इलेक्शन में वामदलों को कुल 16 सीटें मिली हैं। सीपीआई को 2 सीट, सीपीएम को 2 सीट और कम्युनिस्ट पार्टी (माले-लिबरेशन) को 12 सीटें मिली हैं।

महागठबंधन का नेतृत्व करने वाली आरजेडी को 75 सीटें मिली हैं। हालांकि पिछले इलेक्शन के मुकाबले उसे पांच सीटों का नुकसान हुआ है। वहीं कांग्रेस ने पिछले इलेक्शन में 27 सीटें जीती थीं, मगर इस बार उसे 19 सीट ही मिल पाई हैं।

भोजपुर क्षेत्र में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस क्षेत्र की ज्यादातर सीटों पर भारी अंतर से महागठबंधन ने जीत दर्ज की। भोजपुर क्षेत्र में विधानसभा की कुल 49 सीटें हैं। इनमें गोपालगंज, सीवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद जैसे महत्वपूर्ण जिले आते हैं।

वहीं सीवान की 8 विधानसभा सीटों में से 6 पर महागठबंधन को विजय हासिल हुई है, जबकि NDA दो सीट जीतने में कामयाब रही है। सारण जिले की 10 विधानसभा सीटों में से सात सीटों पर महागठबंधन ने बाजी मारी है। इस जिले में NDA को केवल 3 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा है।

 

Related News