
हिन्दू धर्म में रत्नों की तरह धातुएं भी विशेष महत्व होता है। धातुओं के भी पहनने का शुभ अशुभ असर पड़ता है। कहते हैं रत्नों और धातुओं को धारण करते ही या इनसे जुड़े उपाय करते ही इनका असर देखने को मिल जाता हैं।. लाल किताब में सोने, चांदी, तांबा, पीतल, लोहा आदि धातुओं से जुड़े उपायों-टोटकों के बारे में विस्तार से बताया गया है। चांदी के चौकोर टुकड़े से जुड़े कुछ उपाय के बारे में भी भी लाल किताब में जिक्र किया गया है।
- लाल किताब में बताया गया है कि चांदी का चौकोर टुकड़ा जेब में या घर की तिजोरी में रखने से घर में सुख समृध्दि आने लगती हैं। लाल किताब का ये उपाय बहुत काम आता है। इस उपाय को करने के बाद घर में धन की आवक बढ़ती है और नौकरी-व्यापार में खूब तरक्की होने लगती है।
- लाल किताब में बताया गया हैं कि चांदी का चौकोर टुकड़ा जेब में रखने से कर्म भाव में स्थित दोष समाप्त होते हैं और व्यक्ति को अपने कामों के शुभ फल मिलने लगते हैं.
- चांदी का ताल्लुक शुक्र ग्रह से होता हैं और शुक्र सभी भौतिक सुख, समृद्धि, रोमांस का कारक है। मान्यता है कि चांदी का टुकड़ा रखते ही शुक्र ग्रह शुभ फल देने लगते हैं और व्यक्ति के जीवन में सुख-सुविधाएं और धन बढ़ने लगता है।
- चांदी का चौकोर टुकड़ा तिजोरी या जेब में रखने से रखने से कुंडली में चंद्रमा भी मजबूत होता है। ऐसा करने से मानसिक शक्ति मजबूत होती है और व्यक्ति सही समय पर सही निर्णय लेने में सक्षम होता हैं।.
- चांदी धन-संपत्ति को बढ़ती हैं। लाल किताब का ये उपाय कारोबार में आने वाली सभी बाधाओं को दूर कर देता है। नौकरी पेशा लोगों को भी चांदी का चौकोर टुकड़ा जेब में रखने से तेजी से तरक्की मिलने लगती है।
- तिजोरी में चांदी का चौकोर टुकड़ा रखने से मां लक्ष्मी की कृपा भी बरसने लगती हैं और घर में धन की आवक बढ़ती है।
--Advertisement--