img

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप दौरे के बाद भारत-मालदीव विवाद और भड़क गया है और पूरी दुनिया का ध्यान इस पर है. मालदीव के मंत्री द्वारा की गई टिप्पणी से आम नागरिकों से लेकर मशहूर हस्तियों तक सभी हिंदुस्तानी खफा हैं।

सोशल मीडिया पर दो हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं #BycottMaldives और #ChaloLakshadweep। इस बीच अगर दोनों मुल्कों की तुलना की जाए तो मालदीव भारत के चंद अरबपतियों के सामने नहीं टिकेगा।

देश के सबसे अमीर नागरिकों में शामिल मुकेश अंबानी और गौतम अडानी के पास इतनी संपत्ति है कि वे मालदीव जैसे 15-15 देश खरीद लेंगे। मालदीव की जीडीपी 6.5 अरब डॉलर है. उन पर चीन से लिए गए कर्ज का भी बोझ है.

ब्लूमबर्ग के अनुसार, मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 96.8 अरब डॉलर है। साथ ही गौतम अडानी के पास 94 अरब डॉलर की संपत्ति है. इस गणना के अनुसार, भारत के ये दोनों अरबपति मालदीव जैसे 15-15 देश खरीदने की क्षमता रखते हैं।

जानकारी के अनुसार, लक्षद्वीप में कुल 36 द्वीप हैं। हालाँकि, इनमें से 17 द्वीपों पर जाना मना है। इन द्वीपों पर जाने के लिए आपको प्रशासन से अनुमति लेनी होगी। अगर आप बैगर इजाजत के इन द्वीपों पर जाते हैं तो आपको जेल हो सकती है।

--Advertisement--