आपको IAS, डॉक्टर या इंजीनियर बनवा सकती हैं आचार्य चाणक्य की ये 3 सलाह!

img

इतिहास के मशहूर रणनीतिकारों में आचार्य चाणक्य का स्थान सबसे ऊपर है। उनकी किताब चाणक्य नीति, युवाओं को अमूल्य मार्गदर्शन प्रदान करता है। इस प्राचीन पुस्तक में छात्रों के लिए तैयार किए गए सफलता के कई सिद्धांत बताए गए हैं, जो एक छात्र को किसी भी क्षेत्र में सफलता दिला सकते हैं। तो आईये जानते हैं कौन सी हैं वो नीतियां-

पहली नीति- आलस जिंदगी में कामयाबी के रास्ते बंद करता है। काहिली करने से न सिर्फ नुकसान होता है अपितु आपके मान-सम्मान में भी कमी आती है। आचार्य के मुताबिक, छात्रों को किसी भी काम के प्रति आलस नहीं दिखाना चाहिए। अपने सभी कामों को वक्त के साथ ऊर्जावान होकर पूरा करना चाहिए।

दूसरी नीति- छात्रों को अपने सभी कामों को वक्त से पूरा करना चाहिए। आप योजनाबद्ध तरीके से खेल-कूद व पढ़ाई का टाइम निकालें। ऐसा करने से आपके सारे कार्य वक्त से पूरे होंगे।

तीसरी नाति- आचार्य के मुताबिक, छात्रों को हमेशा अनुशासन में रहना चाहिए। अनुशासन हमारे जीवन में अहम भूमिका निभाता है। इस गुण को अपनाने से लक्ष्य हासिल करने में मदद मिलती है।

नोट- उपरोक्त बातें सामान्य जानकारी पर आधारित हैं। हमारी टीम इसका समर्थन नहीं करती है। 
 

Related News