img

बारिश का मौसम चल रहा है और अगर आप भी घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इस बार गुजरात घूमने का प्लान बना सकते हैं। यह बहुत ही अद्भुत जगह है और आप यहां घूम सकते हैं। यह जगह गुजरात में है और यहां सिर्फ देशी ही नहीं बल्कि विदेशी पर्यटक भी आते हैं। 

वंसदा राष्ट्रीय उद्यान

वंसदा राष्ट्रीय उद्यान गुजरात के सापुतारा से लगभग 40 किमी दूर है। यह 23.99 वर्ग किमी में फैला हुआ है। वंसदा राष्ट्रीय उद्यान में घने नम पर्णपाती जंगल हैं और जंगल के कुछ हिस्सों में दिन के दौरान भी अंधेरा रहता है। यहां आप तेंदुआ, लकड़बग्घा, जंगली सूअर, सांभर, चार सींग वाले हिरण देख सकते हैं। 

जैसा

सापूतारा झील 

इसके साथ ही आप सापुतारा झील भी जा सकते हैं। यह सापुतारा हिल स्टेशन से लगभग 2 किमी दूर स्थित है। इसे सापुतारा घाटी के सबसे प्रसिद्ध पिकनिक स्थलों में से एक माना जाता है। आप चाहें तो यहां अपने परिवार वालों के साथ भी आ सकते हैं। यह मानव निर्मित झील अपनी नौकायन गतिविधियों के लिए भी लोकप्रिय है। 

--Advertisement--