img

2024 में इंडियन प्रीमियर लीग के लिए कल नीलामी में विदेशी क्रिकेटरों पर खूब धन वर्षा हुई। केकेआर ने 24 करोड़ ₹75 लाख में ऑस्ट्रेलिया के स्टार क्रिकेटर मिचेल स्टार्क को खरीदा तो हैदराबाद ने रिकॉर्ड 20 करोड़ ₹50 लाख में पैट कमिंस को अपनी टीम में शामिल किया।

तो वहीं इस नीलामी में झारखंड के प्लेयर्स का भी दबदबा रहा, जिसमें गुमला निवासी रॉबिन मिंज को गुजरात टाइटंस ने 3 करोड़ ₹60 लाख की बोली लगाकर अपने बेड़े में शामिल किया। जबकि कुमार कुशाग्र को दिल्ली कैपिटल्स ने रिकॉर्ड 7 करोड़ ₹20 लाख में खरीदा। कुमार कुशाग्र को झारखंड का अगला धोनी भी कहा जाता है। कुशाग्र भी विकेटकीपर बैट्समैन है।

कुशाग्र झारखंड के बोकारो के रहने वाले हैं। बोकारो के ही रहने वाले हरफनमौला क्रिकेटर सुमित कुमार को भी दिल्ली कैपिटल्स ने ₹1 करोड़ में खरीदा है। झारखंड के गुमला के रहने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन मिंज पर गुजरात ने जमकर पैसे लुटाए। गुजरात ने रॉबिन को 3 करोड़ ₹60 लाख में खरीदा है। रांची के निवासी सुशांत मिश्र को भी गुजरात टाइटंस ने 2 करोड़ ₹20 लाख में खरीदा है।

--Advertisement--