img

विश्व कप 5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक भारत में शुरू हो जाएगा। क्या आप विश्व कप में अब तक सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों के नाम जानते हैं? सिक्सर्स के बादशाह युवराज सिंह का नंबर देखकर चौंक जाएंगे। देखें शीर्ष पांच सूची में कौन से क्रिकेटर शामिल हैं।

इस लिस्ट में महेंद्र सिंह धोनी पांचवें पायदान पर हैं। धोनी ने विश्व कप में 29 मुकाबले खेले हैं। इसमें उन्होंने 780 रन बनाए हैं। इस तरह उनके नाम 15 सिक्सर हैं।

चौथी रैंक पर हैं वीरेंद्र सहवाग। वीरू ने 22 मुकाबलों में 18 छक्के लगाए हैं। इस तरह उन्होंने वर्ल्ड कप मैच में 843 रन बनाए हैं।

थर्ड नंबर पर भारत के कप्तान और हिटमैन रोहित शर्मा हैं। रोहित ने अब तक दो विश्व कप टूर्नामेंट में हिस्सा लिया है। उन्होंने 17 मैच खेले हैं और 23 छक्के लगाए हैं। अब अगर रोहित 2023 वर्ल्ड कप में 5 सिक्स लगा देंगे तो वह भारत में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।

दूसरे हैं सौरव गांगुली। उन्होंने विश्व कप में अब तक 21 मुकाबलों में 25 सिक्स लगाए हैं। इस तरह उन्होंने विश्वकप में 1006 रन बनाए हैं।

इस सूची में क्रिकेट के भगवान हो सचिन तेंदुलकर पहले स्थान पर हैं। उन्होंने 1992 से 2011 के बीच वर्ल्ड कप में 45 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 27 छक्के लगाए हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि इन पांचों में युवराज सिंह का नाम नहीं है।

--Advertisement--