img

झारखंड।। रामगढ़ शहर में कुछ महीने पहले शादी के बंधन में बंधे एक नव जोड़े ने कुएं में कूद कर अपनी जान दे दी है। आज सवेरे उस दंपति का शव जब कुएं से बाहर निकाली गई तो उनकी शिनाख्त विशु कुशवाहा और अंजलि के रूप में की गई।

इस वारदात की सूचना देते हुए रामगढ़ थाना प्रभारी अजय कुमार साहू ने बताया कि गोरियारीबाग में विशु कुशवाहा उर्फ गोलू (25) और अंजली देवी (22) का शव बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि सवाल जवाब के दौरान जो बात सामने आई है उससे ऐसा लगता है कि इस दंपति ने आत्महत्या की है। इसकी वजह जानने के लिए तफ्तीश भी शुरू कर दी गई है। मृतकों के घरवालों से बात की जा रही है।

पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि ये दंपति बीते कुछ वक्त से यहां रह रहे थे। दोनों का प्रेम विवाह कुछ महीने पहले रामगढ़ थाना परिसर में हुआ था। दोनों का परिवार शहर के नए बस स्टैंड के निकट रहता है। 21 फरवरी की शाम को अंजलि के पेट में दर्द होने पर उसके पति ने इलाज के लिए रामगढ़ छावनी अस्पताल ले गया था।

इस बात की जानकारी पर अंजली देवी के सास ससुर भी घर आए थे। मगर वो देर शाम को वापस चले गए। सवेरे मोहल्ला के लोगों ने जब घर बंद देखा तो पति-पत्नी की खोज शुरू की। घर के बगल के एक कुएं के बाहर कपड़े देख लोग चौक गए। पुलिस ने दंपति के शव को पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल भेज दिया है।
 

--Advertisement--