बड़ी खबर: अभी-अभी लगे भूकंप के ज़ोरदार झटके, कम से कम 20 लोगों के मरने की आशंका, 200 से अधिक घायल

img

आज सुबह-सुबह भूकंप के झटके से पाकिस्तान दहल उठा। आपको बता दें कि पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के हरनई में आज तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसमें कम से कम 20 लोगों के मारे जाने की खबर है और 200 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, पाकिस्तान के हरनाई में आज सुबह लगभग 3:30 बजे 6.0 तीव्रता का भूकंप आया।

Earthquake

वहीँ भूकंप के झटकों के बाद लोग घरों से बाहर सहमे नजर आए। आपको बता दें कि समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, पाकिस्तान के आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने यह जानकारी दी कि दक्षिणी पाकिस्तान में गुरुवार तड़के आए भूकंप में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई। बलूचिस्तान के प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रमुख ने एएफपी को बताया कि अब तक 15 से 20 लोग मारे गए हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

फिलहाल, 200 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो शेयर हो रहे हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे लोग सहमे हुए घरों से बाहर निकले हुए हैं। बताया जा रहा है कि हरनई इलाके में गुरुवार तड]के भूकंप के भीषण झटके महसूस किए गए। जब लोग गहरी नींद में सोए हुए थे, तभी लोगों ने धरती का कंपन महसूस किया और घरों से निकलकर भागे। अब तक की जानकारी के अनुसार, मरने वालों की संख्या कम से कम 15 से 20 हो सकती है। इसके अलावा कई मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। भूकंप की तीव्रता काफी तेज थी और आसपास के कई जिलों में नुकसान हुआ है।

Related News