आर्थिक राशिफल: 22 सितंबर 2018 दिन- शनिवार, आपका दिन शुभ हो !

img

आर्थिक राशिफल: 22 सितंबर 2018 दिन- शनिवार, आपका दिन शुभ हो !

आर्थिक राशिफल

मेष:
आज का दिन कोई विशेष कार्य में बितेगा। आपका भौतिक और सांसारिक दृष्टिकोण कुछ बदल सकता है। सावधानी पूर्वक वहीं काम करने करें, जिससे आपका आत्म सम्मान बढ़े।

वृषभ:
शनि शुभ दृष्टि से अपनी राशि को देख रहा है। राज्य, मान-सम्मान तथा धन प्राप्ति के योग है। आज चन्द्रमा भी एकादश भाव में सुख शान्ति कारक है। व्यवसाय के क्षेत्र में नये सहयोगी मिलेंगे।

मिथुन:
आज का दिन भाग दौड़ और विशेष चिन्ता में व्यतीत होगा। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। अतिथि और मेहमान कुछ लम्बें समय तक रुक सकते है।

कर्क:
राशि से सप्तम चन्द्रमा उत्तम संपत्ति की प्राप्ति की ओर संकेत कर रहा है, जिसमें कुछ खर्चा भी संभव है। संतान से शुभ समाचार व परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा। रुके हुए किसी कार्य को बनाने की चेष्टा करें।

सिंह:
राशि में बुध के द्वादश होने से कार्यस्थल में स्थान परिवर्तन आपके लिए अच्छा सिद्ध होगा। व्यापार में सहयोगी के प्रति सच्ची निष्टा और मधुर वाणी रखने से आप लोगों का दिल जीत सकते हैं।

कन्या:
आज आपके पास अनेक प्रकार के लोग आश्रय लेने आयेंगे। यहीं लोग आगे चलकर आपके काम आयेंगे। नौकरी या कार्य व्यवसाय के क्षेत्र में चुप रहना ही आज लाभदायक होगा। बहस व टकराव से बचें।

तुला:
आपकी राशि का स्वामी शुक्र राशि से प्रथम भाव में होने से सुख वृद्धि व मन में संतोष बना रहेगा। आज का दिन आनन्द में बीतेगा। सौन्दर्य में वृद्धि होगा। किसी मित्र के सहयोग से आप बिगड़े काम ठीक से कर सकते हैं। समय का लाभ उठाएं।

वृश्चिक:
आज के दिन बिगड़े हुए काम सुधर जाएंगे। किसी विशेषज्ञ की सलाह आपके लिए आगे चलकर उपयोगी सिद्ध होगी। धन प्राप्ति के योग है।आपअपने बलबूते पर ही अपनी समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास करें।

धनु:
धन प्राप्ति के कारण कोषवृद्धि हो सकता है। अपने बलबूते पर ही अपनी समस्याओं का समाधान निकाले। सफलता प्राप्त होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मकर:
व्यापार व्यवसाय की तरफ ध्यान देना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। आज दोपहर तक आप अपना बिखरा हुआ कारोबार सही तरीके से समेट लें, हो सकता है आगे समय न मिले।

कुंभ:
धन की वृद्धि होगी। शत्रु का दमन होगा। विरोधियों पर विजय और सफलता की प्राप्ति से मंगलमय परिवर्तन होंगे।स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

मीन:
घर में मांगलकि कार्यों का आयोजन हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि व निकट की यात्रा संभव है। रात्रि का कुछ समय परिवार के साथ बिताएं तो अच्छा रहेगा।

Related News