शादी के बाद सुखी रहेंगे या जिंदगी हो जाएगी और भी ज्यादा मुश्किल, आपकी हथेली बताएंगी; जानें

img

लव लाइफ व मैरिज लाइफ कैसी रहेगी ये हथेली की विवाह रेखा की स्थिति से जाना जा सकता है। किसी इंसान की शादी कब होगी, उसे जीवनसाथी कैसा मिलेगा, उसकी आर्थिक स्थिति कैसी होगी, वगैरह वगैरह। विवाह रेखा से जानी जा सकती हैं। आइए जानते हैं-

हाथ की सबसे छोटी उंगली यानी छोटी उंगली के नीचे छोटी-छोटी क्षैतिज रेखाएं होती हैं, ये रेखाएं हथेली के बाहर से अंदर की ओर चलती हैं। इन्हें हथेली में विवाह रेखा कहा जाता है। ये रेखाएं हृदय रेखा के ऊपर स्थित होती हैं।

जिन लोगों के हाथों में विवाह रेखा साफ होती है और चंद्र पर्वत से आकर रेखा उनसे जुड़ती है, वे विवाह के मामले में बहुत किस्मत वाले होते हैं। इन्हें धनवान जीवनसाथी मिलता है। ससुराल से खूब धन-संपत्ति और ऐश्वर्य मिलता है।

अगर चंद्र पर्वत से कोई रेखा लग्न रेखा के साथ-साथ चलती हो तो ऐसे इंसान को पार्टनर से बहुत प्यार मिलता है। इनकी मैरिज लाइफ में हमेशा प्यार बना रहता है।

जिन लोगों की विवाह रेखा धुंधली और पतली होती है, वे अपने पार्टनर के प्रति ईमानदार नहीं होते हैं। इन लोगों के एक से अधिक प्रेम संबंध हो सकते हैं। उनका आकर्षण विवाहेतर संबंधों में झलकता है।

नोट- उपरोक्त बातें सामान्य जानकारी पर आधारित हैं। हमारी टीम इसका समर्थन नहीं करती है।

Related News