img

हिंदुस्तान से पाकिस्तान पहुंची अंजू चर्चा का विषय बनी हुई है। सोशल मीडिया पर उसकी पाकिस्तान के रहने वाले नसरुल्ला से दोस्ती हुई और फिर दोनों ने शादी कर ली। इसके अलावा अंजू धर्म परिवर्तन करके फातिमा भी बन गई है।

हालांकि दोनों अभी आधिकारिक रूप से शादी से इनकार कर रहे हैं, मगर स्थानीय मीडिया में छपी रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि दोनों ने निकाह कर लिया है। इस बीच अंजू के हिंदुस्तानीय पति अरविंद की प्रतिक्रिया सामने आई। उसने बताया कि उसकी बेटी ने साफ कर दिया है कि उसे मां की कोई जरूरत नहीं है और उन्हें वापस आने की और शक्ल दिखाने की जरूरत नहीं है।

अंजू के पति अरविंद ने बात करते हुए बताया कि अंजू की उसके बच्चों से बात हुई, जिसमें उसने कहा कि वह दो दिनों में आ रही है, मगर नहीं आई। जब अरविंद से सवाल किया गया कि अगर अंजू जब आती है तो क्या वह उसे स्वीकार कर लेंगे। इस पर उसने मना कर दिया। अरविंद ने कहा अब इसे स्वीकार नहीं करेंगे। 

--Advertisement--