img

कंडोम ना तो सुना ही होगा। ये एक रबड़ का बना होता है जिसे शुक्राणुओं को महिला के गर्भाशय में प्रवेश करने से रोकने के लिए पुरूष अपने प्राइवेट पार्ट पर पहनता है। ज्यादातर कंडोम लेटेक्स से बने होते हैं। लेकिन क्या आपको पता है इसका आविष्कार किसने, कब और कैसे किया, आईये जानते हैं।

ऐसा कहा जाता है कि कंडोम का यूज सबसे पहले मिस्र में किया गया था। यौन संचारित रोगों को रोकने व बचने के लिए 16वीं शताब्दी के आसपास कंडोम की खोज की गई थी।

जानकारी के अनुसार, कंडोम की खोज करने वाले शख्स का नाम गेब्रियल फैलोपियस था। आधुनिक कंडोम का आविष्कार 1870 के दशक में हुआ था। फिर वक्त के साथ इसमें कुछ बदलाव किए गए। सन् 1930 के बाद ये चेंजेस आना शुरू हुआ।

कुछ जानकारों के अनुसार कंडोम की कलाकृतियां एक गुफा में मिली थीं। इन सबूतों के आधार पर कंडोम का इतिहास बहुत पुराना बताया गया.

सन् 1850 के बाद कई रबर कंपनियों ने कंडोम को बनाना शुरू कर दिया। 21वीं सदी में भी कंडोम का उपयोग आज भी किया जाता है, और किया जाता रहेगा।

--Advertisement--