LIC पॉलिसी की हर एक जानकारी अब आपके मोबाइल में, ऐसे जानें इसके बारे में सबकुछ

img

नई दिल्ली॥ अधिकतर सभी बचत के लिए अलग-अलग सेक्टर में रुपया लगाते हैं। देश का एक बड़ा वर्ग LIC की विभिन्न पॉलिसियों में पैसा जमा करता है। लाइफ इंशोरेंस कंपनी में रुपया जमा करने वालों के लिए एक नई खबर है।

LIC

यदि आप LIC के प्रीमियम पॉलिसीधारक हैं तो अब आप पॉलिसी से जुड़ी हर जानकारी अपने मोबाइल पर देख सकेंगे। इसके लिए आपको केवल अपने संपर्क विवरण को LIC से लिंक करना होगा। संपर्क विवरण LIC से लिंक होने के बाद, इससे संबंधित सभी जानकारी अधिसूचनाओं के माध्यम से आप तक पहुंचती रहेगी।

LIC की साइट पर रजिस्टर करें

आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप अपनी कॉन्टैक्ट डिटेल्स को LIC से ऑनलाइन लिंक कर सकते हैं। इस काम को आप घर बैठे मोबाइल की मदद से आसानी से कर सकते हैं। सबसे पहले LIC की आधिकारिक वेबसाइट www.licindia.in पर जाएं। इसके बाद होम पेज में सबसे ऊपर कस्टमर सर्विस का ऑप्शन आएगा उस पर क्लिक करें। फिर ‘अपना संपर्क विवरण ऑनलाइन अपडेट करें’ पर क्लिक करें।

नया पेज खुलने के बाद ‘अपडेट योर कॉन्टैक्ट डिटेल्स’ पर जाएं। इसके बाद एक नया पेज खुलेगा। यहां मांगी गई सभी जानकारियां भरें। सूचना फिल करने के पश्चात डिक्लेरेशन बॉक्स पर राइट क्लिक करके फॉर्म को सबमिट कर दें। इसके बाद आपको अपना पॉलिसी नंबर डालना होगा। नंबर भरने के बाद वैलिडेट पॉलिसी डिटेल्स पर क्लिक करके अपना पॉलिसी नंबर चेक करें। अब आपका मोबाइल नंबर LIC से लिंक हो जाएगा। आपको LIC से जुड़ी तमाम जानकारियां वक्त वक्त पर नोटिफिकेशन के जरिए मिलती रहेंगी।

ऐसे हासिल करें डिटेल्स

यदि आप अपनी पॉलिसी से संबंधित डिटेल चाहते हैं तो इसके लिए आपको 56767877 पर मैसेज करना होगा। प्रीमियम की किस्त जानने के लिए ASKLIC के बाद पॉलिसी नंबर लिखकर 56767877 पर भेजें। यदि आप बोनस राशि के बारे में जानना चाहते हैं, फिर ASKLIC का पॉलिसी नंबर और बोनस लिखकर 56767877 पर भेज दें।

Related News