IPL में हर बार करोड़ों में खरीदा जाता है ये क्रिकेटर, फिर बेइज्‍जती करवाकर से चला जाता दूसरी टीम में

img

आज हम आपको उस क्रिकेटर के बारे में बताएंगे जो आईपीएल में लगातार बेकार प्रदर्शन कर रहा है, लेकिन उस खिलाड़ी की बोली हर बार करोड़ो में लगती है। दूसरे शब्दों में कहे तो आईपीएल का ऐसा बल्लेबाज जिसके फ्लॉप प्रदर्शन के बाद भी उसकी डिमांड बढ़ती जा रही है।

RCB

हम जिस क्रिकेटर की बात कर रहे हैं उसका नाम ग्‍लेन मैक्‍सवेल है। जो आईपीएल की बीते सीजन पंजाब की लुटिया डुबोकर अब RCB टीम का हिस्‍सा हैं। इनकी एक खास बात ये है कि मैक्‍सवेल जब जब खराब प्रदर्शन करते हैं, तब तब उनको अगली बार सबसे ज्यादा कीमत पर खरीदा जाता है।

आपको बता दें कि सबसे पहले ग्‍लेन सन् 2013 में MI के साथ जुड़े। वहां कोई प्रदर्शन इतना खास नहीं था तो अगले साल 2014 में पंजाब के साथ जुड़ गए। हालांकि पंजाब में उनका सफर कुछ साल चल गया, मगर एक सीजन को छोड़कर ग्लेन का बल्‍ला खामोश ही रहा।

maxwell interview match in ipl

इसके बाद 2018 में उनका ठिकाना दिल्‍ली कैपिटल्‍स की टीम बनी। यहां भी सफर जल्‍दी समाप्त हो गया और पंजाब ने एक बार फिर उन पर 2020 में दांव लगाया। मगर इसी सीजन में पंजाब ने मैक्‍सवेल को टाटा बाय-बाय कह दिया। अब देखना होगा कि कोहली की टीम के साथ उनका सफर कितना लंबा रास्‍ता तय कर पाता है।

Related News