Fenugreek Leaves इन रोगों के लिए है रामबाण, जानकर हो जाएंगे हैरान, इस तरह से करें सेवन

img

हेल्थ डेस्क। आज हम आपको कसूरी मेथी (Fenugreek Leaves) के फायदों के बारे में बताएंगे। पहले तो जानते हैं कि ये बनाई कैसी जाती है। दरअसल मेथी पत्तों को सुखाकर कसूरी मेथी बनाई जाती है। अब जानते हैं इसके लाभ के बारे में। तो बता दें कि कस्तूरी मेथी पेट, संक्रमण, एनीमिया, वजन घटाने, ब्लड शुगर कंट्रोल सहित कई अन्य रोगों में आपकी मदद करेगी। साथ ही कसूरी मेथी का रोजना सेवन करने से इम्युनिटी पावर भी मजबूत होती है।

kasoori methi

पेट के लिए फायदेमंद 

पीरियड्स से लेकर मेनोपॉज तक, महिला के शरीर को कई बदलावों का सामना करना पड़ता है। चूंकि, इनमें से अधिकांश पेट से संबंधित हैं, इसलिए यह पाचन स्वास्थ्य को गड़बड़ा देता है। अपने भोजन में मेथी के सूखे पत्तों को शामिल करना एक अच्छा विकल्प है। कब्ज से राहत पाने के लिए कसूरी मेथी को पांच मिनट के लिए उबाल लें। इसे बिना छाने ठंडा होने दें और फिर थोड़ा शहद मिला दें। कब्ज से छुटकारा पाना है तो मिश्रण का सेवन दिन में दो बार करें। (Fenugreek Leaves)

संक्रमणों से लड़ता है (Fenugreek Leaves) 

जिन लोगों के पेट में इंफेक्शन रहता है, उन्हें हर दिन कसूरी मेथी का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा, कसूरी मेथी का रोजाना सेवन करने से दिल, गैस्ट्रिक और आंतों की समस्या नहीं होती है। अगर पेट की समस्या है, तो पत्तियों को सुखाकर पीस लें और इसमें कुछ बूंदें नींबू की मिलाएं। इसके बाद इसे उबले पानी के साथ लें। (Fenugreek Leaves)

एनीमिया का इलाज

भारत में हर 4 में से 3 महिलाएं एनीमिया से पीड़ित हैं। ऐसी स्थिति में महिलाओं के लिए मेथी का सेवन करना फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें बहुत अधिक मात्रा में आयरन होता है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाता है। इसलिए, यदि एनीमिया से जूझ रहे हैं, तो आहार में मेथी के पत्तों को जरूर शामिल करना चाहिए। (Fenugreek Leaves)

वजन घटाने में मददगार (Fenugreek Leaves) 

Fenugreek Leaves के पत्तों को चबाकर बहुत ही कम समय के अंदर वजन को कम कर सकते हैं। इसका खाली पेट सेवन करें। इसमें मौजूद घुलनशील फाइबर से पेट जल्दी भर जाता है और बार-बार भूख नहीं लगती है।

ब्लड शुगर को नियंत्रित करती है (Fenugreek Leaves) 

डायबिटीज से पीड़ित लोगों को अतिरिक्त देखभाल की आवश्यकता होती है। दिन के दौरान कुछ भी खाने से अक्सर शरीर में ब्लड शुगर का स्तर बढ़ जाता है। मेथी में एंटी-डायबिटीज गुण होते हैं जो कि ब्लड शुगर को नियंत्रित कर सकते हैं। यह टाइप-2 डायबिटीज होने की आशंका को भी कम करती है। यदि डायबिटीज के रोगी इसे नियमित रूप से खाते हैं, तो उनका ब्लड शुगर कंट्रोल में रहेगा। (Fenugreek Leaves)

Kareena Kapoor बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए कर रही हैं कसरत, देखिए प्रेग्नेंट ‘बेबो’ का ग्लैमरस अंदाज
Related News