जर्मनी में दो बार पर हुई गोलीबारी, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

img

नई दिल्ल॥ जर्मनी के दो हुक्का बारों में अंधाधुंध फायरिंग की घटना से सनसनी फैल गई। खबरों के मुताबिक, देर रात फायरिंग हुई है, जिसमें कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई। अन्य 5 गंभीर रूप से घायल हैं।

सूचना के अनुसार, वहां शख्स ने खुलेआम गोलीबारी कर दी। यह गोलीबारी जर्मनी के हनाऊ शहर में मौजूद हुक्का बारों में हुई। दोनों जगह हमला करनेवाला एक ही शख्स था या अधिक, यह फिलहाल पता नहीं लगा है। ये फायरिंग वहां रात करीब 10 बजे हुई। घटनास्थल से आई तस्वीरों में टूटी हुई गाड़ी, वहां पड़ी डेड बॉडीज और गोली के खाली खोल दिखाई दे रहे हैं।

फायरिंग किसने की, क्यों की इन सवालों के जवाब पुलिस तलाश रही है। हनाऊ शहर फ्रैंकफर्ट से 20 किलोमीटर की दूरी पर है। यहां करीब एक लाख की आबादी रहती है। पुलिस ने बताया कि इस हमले में पांच अन्य लोग घायल हो गए। हमलावरों की तलाश की जा रही है। उसने बताया कि पहला हमला रात करीब 10 बजे हुआ।

इस हमले के बाद एक गहरे रंग के वाहन को घटनास्थल से जाते हुए देखा गया और एक अन्य स्थान पर भी फायरिंग हुई। पुलिस ने घटनास्थलों की घेराबंदी कर दी है। पुलिस की तरफ जारी किए गए संक्षिप्त बयान में पीड़ितों के बारे में कोई सूचना नहीं दी गई है। बयान में कहा गया है कि हमले के मकसद का अभी पता नहीं चल पाया है।

पढ़िए-फेरे से ठीक पहले दोनों हाथों से मसलने लगा दूल्हा तो चीख पड़ी दुल्हन, बोली- भाग यहां से॰॰॰

हनाऊ के मेयर क्लाउस कामिंस्की ने बताया कि ये भयानक शाम है जिसे हम हमेशा दुखी होकर याद करेंगे। क्षेत्रीय सरकारी प्रसारक ‘हेस्सिचर रुंडफंक’ ने सूत्रों का हवाला दिए बिना बताया कि पहला हमला शहरों के बीच बने एक हुक्का लाउंज में हुआ। उसने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों ने आठ या नौ गोलियां चलने की आवाज सुनीं और इसके बाद हमलावर शहर के एक अन्य हुक्का लाउंज में गए।

Related News