Flood Relief : कैसी है प्रदेश भर में वर्षा ,बाढ़ और राहत कार्य की स्थिति ?

img

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राहत आयुक्त रणवीर प्रसाद ने वर्षा की स्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि कहीं भी किसी प्रकार की चिन्ताजनक परिस्थिति नहीं है। गत 24 घंटे में प्रदेश में 7.5 मि0मी0 औसत वर्षा हुई है, जो सामान्य वर्षा से 6.1 मि0मी0 के सापेक्ष 123 प्रतिशत है। इस प्रकार प्रदेश में 01 जून, 2021 से अब तक 598.4 मि0मी0 औसत वर्षा हुई, जो सामान्य वर्षा 651.2 मि0मी0 के सापेक्ष 92 प्रतिशत है।

flood and relief

उन्होंने बताया कि गंगा नदी-बदायूं, शारदा-खीरी, घाघरा-अयोध्या, बलिया, राप्ती- सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, बूढ़ी राप्ती-सिद्धार्थनगर, कुनहरा- सिद्धार्थनगर, रोहिन- महाराजगंज तथा क्वानों-गोण्डा में खतरे के जलस्तर से ऊपर बह रही है।

प्रदेश के वर्षा से प्रभावित जनपदों में सर्च एवं रेस्क्यू हेतु एन0डी0आर0एफ0, एस0डी0आर0एफ0 तथा पी0ए0सी0 की कुल 66 टीमें तैनात की गयी है, 5811 नावें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगायी गयी है तथा 1023 मेडिकल टीमें लगायी गयी है। एन0डी0आर0एफ0, एस0डी0आर0एफ0 द्वारा अब तक कुल 36876 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

प्रसाद ने बताया कि विगत 24 घंटे में 21741,और अब तक कुल 129349 ड्राई राशन किट वितरित किए गये हैं। विगत 24 घंटे में वितरित लंच पैकेट 18366 एवं अब तक कुल 439257 फूड पैकेट वितरित किए गए हैं। अब तक कुल पीने के लिए 109193 ली0 पानी के पाउच का वितरण किया गया है।

प्रदेश में 1134 बाढ़ शरणालय तथा 1321 बाढ़ चौकी स्थापित की गयी है। प्रदेश में अब तक कुल 1263 पशु शिविर स्थापित किये गये हैं। उन्होंने बताया कि खोज एवं बचाव कार्य में 360 मोटर बोट तथा 156 वाहन लगाये गये हैं। बाढ़ ग्रसित लोगों के बचाव हेतु अब तक 123198.77 मी0 त्रिपाल का वितरण किया गया है। साथ ही लोगों को 262347 ओ0आर0एस0 के पैकेट तथा 1959530 क्लोरीन टेबलेट का भी वितरण किया गया है।

Related News