img

IPL 17 में वो हो गया जो आज तक किसी भी IPL में नहीं हो पाया था। पहली बार ऐसा हुआ कि IPL 17 के अंदर एक ही सीजन के अंदर दो बार 250 से ज्यादा का स्कोर बन गया और वो भी अभी कितने ही मैच हुए 15 20 मैच हुए। अभी तो 50 के आसपास मैच बाकी है।

दरअसल दिल्ली कैपिटल्स और KKR का जो मुकाबला 3 अप्रैल को हुआ उसकी शाम को एक नया इतिहास रचा गया है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली केकेआर ने 272 रन बोर्ड पर लगा दिए थे। दिल्ली के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए कोलकाता ने ये पहाड़ जैसा स्कोर बनाया। अब टीम की ओर से कोई बल्लेबाज शतक तो नहीं बना पाया मगर हर खिलाड़ी ने अपना पूरा पूरा योगदान दिया। जैसे ही केकेआर 272 तक पहुंची IPL 17 में एक नया इतिहास रच दिया गया।

पहली बार ऐसा हुआ है कि एक सीजन में दो बार 250 प्लस का आंकड़ा किसी भी टीम ने छुआ है इससे पहले केकेआर से पहले हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 270 बनाकर IPL के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाया था। जिसके बाद केकेआर ने डीसी के खिलाफ 272 रन बनाकर पूरे IPL इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बना दिया। IPL के इतिहास में कुल मिलाकर चार बार टीमों ने 250 से ज्यादा का स्कोर बनाया है।

जिसमें दो बार तो ये कारनामा IPL दो हज़ार 24 में ही हो चुका है और ऐसा पहली बार हुआ है किसी एक IPL में ऐसा दो बार हुआ हो। IPL के इतिहास में पहली बार 250 रनों का आंकड़ा पार करने वाली टीम आरसीबी थी। आरसीबी ने दो हज़ार 13 में क्रिस गेल की 175 रनों की धुआंधार पारी की बदौलत 263 रन ठोके थे और उसके बाद LSG ने पंजाब के खिलाफ 250 रनों का आंकड़ा पार किया था। और अब केकेआर और साथ ही साथ एसआरएच ऐसा करने में कामयाब रही है। वहीं LSG ने भी 257 का स्कोर बनाया हुआ है। पिछले 11 सालों से अटूट आरसीबी के हाईएस्ट स्कोर को IPL दो हज़ार 24 में एक नहीं दो दो बार तोड़ा गया। पहले एसआरएच ने और अब केकेआर ने तोड़ दिया।

--Advertisement--