img

उत्तराखंड ।। देश हर नागरिक को झकझोर कर रख देने वाले दिल्ली के बुराड़ी कांड में घटना तो सभी को याद है। इस कांड ने देश भर में तहलका मचा दिया था। वहीं इस घटना के एक साल बाद एक ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है।

जहां एक ही परिवार के 4 लोगों की लाश मिली है। इस घटना के बाद पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है। वहीं इसे लोग दिल्ली के बुराड़ी कांड से जोड़कर देख रहे हैं। मामला मध्यप्रदेश के भोपाल के मंडीदीप का है।

पढ़िए- शादी के बाद मां नहीं पा रही महिला को ससुराल वालों ने जिंदा जलाया !

जहां के हिमांशु कॉलोनी में छत्तीसगढ़ निवासी 25 वर्षीय सन्नू भूरिया परिवार के साथ रहते थे। लेकिन पड़ोसियों ने जब देखा की सन्नू के घर में पिछले दो दिनों से कोई भी हलचल नहीं हो रही है। तो उन्हें शक हुआ और उन्होंने इस बात की जानकारी पुलिस को दी। जब पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो माकन के अंदर उन्हें बच्चे और 2 महिलाओं की लाशें मिली हैं।

वहीं परिवार का मुखिया सन्नू भी गंभीर हालत में मिला। जिसके बाद उसे नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल इस घटना को लेकर पुलिस को अब तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। लेकिन लोग इसकी तुलना दिल्ली के बुराड़ी कांड से कर रहे हैं। फिलहाल अब पुलिस को इंतजार है कि सन्नू के होश में आने बाद पता चलेगा कि इस मामले के पीछे की असली वजह क्या है।

फोटो- प्रतीकात्मक