मप्र : चार आईपीएस अधिकारी इधर से उधर

img

मप्र में उपचुनाव संपन्न होने के बाद अधिकारियों के तबादलों का दौर फिर शुरू हो गया है। एक दिन पहले ही भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के चार अधिकारियों का तबादला हुआ था। अब राज्य शासन ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के चार अधिकारियों के तबादला करते हुए उनकी नयी पदस्थापना की है।

transferred in MP

इस संबंध में गुरुवार देर रात आदेश जारी किये गये हैं। इनमें दो जिलों के एसपी बदले गए है। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, अशोकनगर जिले के पुलिस अधीक्षक तरुण नायक को पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है, जबकि भोपाल पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक रघुवंश कुमार सिंह को अशोकनगर पुलिस अधीक्षक का दायित्व सौंपा गया है।

इसी प्रकार दतिया जिले के पुलिस अधीक्षक गुरुकरण सिंह को भोपाल सायबर सेल में पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है और उनकी जगह भोपाल पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस मुहानिरीक्षक अमन सिंह राठौड़ को दतिया पुलिस अधीक्षक पदस्थ किया गया है।

Related News