मिलती है उम्रकैद की सजा, लिफाफे पर डाक टिकट गलत लगाना इस देश में देशद्रोह!

img

दुनिया में तमाम अजीबो गरीब कानून हैं। कहीं पत्नी का जन्मदिन भूलने पर जेल होती है तो कहीं शरीर का वजन ज्यादा होने गैरकानूनी है। कहीं सड़कों पर कबूतर को खाना खिलाना अपराध है तो कहीं पर ऊंचे हील के जूते नहीं पहने जा सकते। पहली नजर में तो लगता है कि यह कानून नहीं सिर्फ मजाक है। मगर सच में इन देशों में सालों से यह कानून चले आ रहे हैं।

आज हम आपको एक अजीब कानून के बारे में बताएंगे जो आपको इन कानूनों के जैसा ही अजीब लगेगा। सोचिए, लिफाफे पर रसीदी टिकट उल्टा लगा दी और यह कोई क्राइम हो गया। मगर इस देश में यह एक गंभीर अपराध है। इसकी सजा काफी गंभीर है। यहां पर बात हो रही है ब्रिटेन की उस देश की जिसने दुनिया के डेढ़ 100 से ज्यादा देशों पर कई सालों तक राज किया। भारत समेत कई देशों ने वहां के संविधान को देखा और उसे अपने यहां पर आत्मसात कर लिया। मगर इस देश में लिफाफे पर अब उल्टा रसीदी टिकट नहीं लगा सकते।

एक रिपोर्ट में छपा ब्रिटेन टाइम के सॉलिसिटर ने इस विचित्र कानून का खुलासा किया। बताया गया कि आप अपने लिफाफे पर गलत तरीके से मोहर लगाते हैं तो ब्रिटेन के कानून तोड़ते हैं। उनके अनुसार एक ब्रिटिश स्टैम्प का उल्टा उपयोग करना अवैध है। इसे देश में देशद्रोह के बराबर देखा जाता है। आमतौर पर राजद्रोह कानून उन लोगों पर लागू होता है जो अपने देश के खिलाफ युद्ध छेड़ते हैं या अपने देश के खिलाफ चल रहे युद्ध में हिस्सा लेते हैं या अपनी सरकार को उखाड़ फेंकने की बात करते हैं।

ऐसे लोग भी इस दायरे में आते हैं जो अपनी सेना की जासूसी करते हैं या फिर राज्य के मुखिया को मारने की कोशिश करते हैं। मगर ब्रिटेन के कानून में एक कानून ऐसा है जहां पर अगर आप उल्टा स्टैम्प लगा देंगे तो वह भी देशद्रोह में ही गिना जाएगा और अगर कोई इस कानून के तहत दोषी पाया जाता है तो उसे उम्रकैद की सजा हो सकती है। जरा सोचिए आप नींद में हैं और आपने गलती से टिकट उल्टा चिपका दिया तो जवाब दिया खुले आप अपने आप को सलाखों के पीछे पाएंगे।

1848 का है ये कानून

ब्रिटिश कानून में 1848 के देशद्रोह अधिनियम के अंतर्गत टिकट उल्टा लगाने को देश के राजा को मार डालने के प्रयास के रूप में देखा जाता है। अभी भी यह कानून लागू है। इसमें कोई भी बदलाव नहीं किया गया। इसका एक हिस्सा और था जिसमें लिखा गया था कि अगर आप ऐसा करते पाए गए तो पूरा जीवन आपको जेल के अंदर बिताना होगा। उसे अब फिलहाल हटा दिया गया है। ब्रिटेन के डाक टिकट में राजा का एक चित्र होता है। इसमें मुकुट और कोई अन्य सजावट नहीं होती, मगर यह राजा जैसा ही नजर आता है। इसलिए इस कानून की मान्यता यहां पर है और वाकई में दूसरे बहुत अजीब कानून है। 

Related News