img

Vodafone जल्द ही इंडिया में 5G सेवा लॉन्च करने की तैयारी में है। Jio से बहुत पीछे रहने वाली Airtel ने शुरुआत में कहा है कि Xiaomi स्मार्टफोन्स पर 5G सेवाएं उपलब्ध होंगी। इसके लिए कंपनी ने Xiaomi और Redmi फोन पर 5G की टेस्टिंग की है।

इसके लिए जो यूजर्स Vodafone सर्विस का उपयोग कर रहे हैं, उन्हें या तो 5G सर्विस लेने के लिए Xiaomi के फोन लेने होंगे या फिर अगर उनके पास इस लिस्ट के फोन हैं तो उन्हें अपडेट करना होगा।

वोडाफोन देश में 5जी कब लॉन्च करेगा, इस पर संशय है। इस बीच मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वोडाफोन आइडिया 2024 तक 5जी सेवाएं शुरू कर देगी। कंपनी ने अभी ये सूचना नहीं दी है।

ये है Xiaomi, Redmi 5G स्मार्टफोन्स की लिस्ट

इनमें Xiaomi 13 Pro, Redmi Note 12 Pro 5G, Redmi 11 Prime 5G, Redmi K50i, Redmi Note 12 Pro+ 5G, Redmi Note 12 5G, Xiaomi 12 Pro और Mi 11 Ultra शामिल हैं। इसके अलावा Mi 11X Pro, Xiaomi 11T Pro 5G, Redmi Note 11T 5G, Xiaomi 11 Lite NE 5G, Redmi Note 11 Pro 5G, Mi 11X, Mi 10, Mi 10T, Mi 10T Pro और Mi 10i शामिल हैं।

Reliance Jio मौजूदा वक्त में 406 भारतीय शहरों में 5G सेवाएं प्रदान करता है जबकि Airtel 500 से ज्यादा शहरों में 5G सेवाएं प्रदान करता है।

--Advertisement--