खुशखबरी: गर्मी से मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने बताया, जल्द दस्तक दे सकता है मानसून

img

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत में इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। कई राज्यों में तो पारा 5 डिग्री के पार पहुंच गया है। हालांकि, इस बीच मौसम विभाग ने मानसून को लेकर बड़ी खुशखबरी दी है। मौसम विभाग ने बताया है कि इस बार साउथवेस्ट मानसून जल्दी दस्तक दे देगा। उम्मीद जताई जा रही है कि 15 मई को अंडमान और निकोबार में मानसून की पहली बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बयान जारी कर कहा, ‘साउथवेस्ट मॉनसून के 15 मई के आसपास दक्षिण अंडमान सागर और उससे सटे दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी में बढ़ सकता है।’

MANSOON

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले पांच दिनों में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बारिश और अगले पांच दिनों में केरल और लक्षद्वीप में गरज के तेज हवाओं और बारिश होने के आसार बन रहे हैं। सामान्य रूप से केरल में मानसून की शुरुआत 1 जून से होती है। आईएमडी ने बताया कि अगले पांच दिनों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में व्यापक रूप से व्यापक रूप से हल्की या फिर मध्यम वर्षा हो सकती है।

द्वीपसमूह में 14 मई से 16 मई तक अलग-अलग क्षेत्र में बारिश होने के पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के हवाले से बताया जा रहा है कि 15 मई और 16 मई को दक्षिण अंडमान सागर में हवा की गति 40-50 किमी प्रति घंटे से 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। बता दें कि इन दिनों में उत्तर भारत के अधिकांश इलाकों में भीषण गर्मी बनी हुई है। वहीं, राजस्थान के बाड़मेर जिले में अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Related News