img

तालिबान सरकार ने अफगानिस्तान में क्रूरता की सभी हदें पार कर दी हैं। लंबे समय से पूरी दुनिया को यह डर सता रहा था कि तालिबान कहीं अफगानिस्तान को अंधेरे में न ले जाए। मगर अब यह डर सच साबित होता हुआ नजर आ रहा है। अफगानिस्तान में महिलाओं के अधिकारों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, ऐसा मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है। कई मीडिया रिपोर्ट का ये भी मानना है कि अफगानिस्तान में महिलाएं सबसे ज्यादा सुरक्षित हैं।

दरअसल, तालिबान प्रमुख मुल्ला हैबतुल्ला अखुंदजादा ने सरकारी टीवी पर एक संदेश जारी किया है। इस संदेश ने पूरी दुनिया को हिला दिया है। अफगानिस्तान में शांति का माहौल है। तालिबान प्रमुख ने सरकारी टीवी पर कहा कि अफगानिस्तान में महिलाओं को व्यभिचार यानी शादी के बाद किसी गैर मर्द से रिश्ता रखने पर सार्वजनिक रूप से कोड़े मारे जाएंगे और पत्थर से मारकर उनकी हत्या कर दी जाएगी।

जानकारी के मुताबिक, उन्होंने पश्चिमी लोकतंत्र के खिलाफ लड़ाई जारी रखने की भी कसम खाई है अखुंदजादा ने संदेश में कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मिल रहे महिलाओं के अधिकार तालिबान की इस्लामिक शरिया कानून के खिलाफ हैं।

 

--Advertisement--