img

धामी सरकार वर्तमान में भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस के मूल मंत्र पर निरंतर कदम बढ़ा रही है। आपको बता दे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ढाई साल के कार्यकाल में भ्रष्टाचारियों पर सबसे अधिक कार्रवाई हुई है।

उत्तराकंड में 38 मामलों में ट्रैप कर 40 भ्रष्टाचारियों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है। इसमें 7 में 18 मामलों में ट्रैप कर चार अधिकारियों समेत 19 लोगों को जेल भेजा गया। बता दें, राज्य का नेतृत्व संभालने के बाद से ही मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस का अपना रुख साफ कर दिया था और शपथ लेने के तुरंत बाद उन्होंने विवादों में घिरे तत्कालीन मुख्य सचिव ओमप्रकाश को हटाया था।

जानकारी के लिए बता दें धामी सरकार ने नकल माफिया का तंत्र ध्वस्त करने के साथ ही इसमें शामिल आरोपियों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया। इस मामले में सबसे ज्यादा 64 गिरफ्तारियां की गई। इनमें से 24 के विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई अमल में लाई गई। साथ ही इन आरोपियों से 17 करोड़ से अधिक की संपत्ति भी जब्त की गई। वहीं 12 आरोपियों की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई की जा रही है। 

--Advertisement--