हार्दिक पांडे ने बनाए 2 बड़े रिकॉर्ड, IPL में ये काम करने वाले पहले भारतीय बनें

img

मुम्बई इंडियंस के ऑलराउंडर हार्दिक पाण्डे ने रविवार को राजस्थान रॉयल्स के विरूद्ध तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 21 गेंदों में नाबाद 60 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके और 7 बेहतरीन सिक्स जड़े। उनकी विस्फोटक बैटिंग की बदौलत मुम्बई ने 195 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।

Hardik pandey

उनकी इनिंग भले ही टीम को हार से न बचा पाई हो लेकिन पाण्डे ने दो खास उपलब्धि अपने नाम कर ली। उन्होंने ऐसा ‘डबल धमाल’ किया है कि कोई अन्य इंडियन क्रिकेटर IPL में ये शानदार काम अंजाम नहीं दे सका।

दरअसल, IPL में एक ओवर में 4 से अधिक सिक्स लगाने के मामले में पाण्डे का कोई भारतीय बल्लेबाज सानी नहीं है। उन्होंने अपना यह दमखम एक बार फिर दिखाया। उन्होंने राजस्थान के विरूद्ध 18वें ओवर में चार छक्के लगाए। यह ओवर अंकित राजपूत ने डाला। हार्दिक पहले भी IPL में एक ओवर में चार छक्के लगा चुके हैं। ऐसे में उन्होंने ये कमाल दो बार अंजाम दिया है, जो कोई भारतीय क्रिकेटर नहीं कर पाया। बता दें कि क्रिस गेल अब तक IPL में 5 मर्तबा एक ओवर में 4 सिक्स जड़े हैं।

इसके अलावा पाण्डे IPL में एक ओवर में 25 से अधिक रन बनाने वाले इकलौते इंडियन क्रिकेटर हैं। उन्होंने अब तक तीन बार ऐसा किया है। उन्होंने दो मर्तबा तो राजस्थान के विरूद्ध ही यह रन बनाए। उन्होंने अंकित के ओवर में चार छक्के जमाने के साथ एक रन दौड़कर लिया और फिर 20वें ओवर में तीन छक्कों और 2 चौकों की सहायता से 26 रन जुटाए। वहीं, क्रिस गेल ने एक ओवर में 25 से अधिक रन अब तक सात बार बनाए हैं।

Related News