img

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के मध्य बहुत रोमांचक फाइनल में हरमन की टीम ने DC को हरा दिया। DC की टीम ने आखिरी ओवर तक मैच जीतने की उम्मीद नहीं छोड़ी थी। मगर इस मैच में कुछ ऐसा हुआ कि लोग बोले कि अंपायर मैच में बेमानी करवाई है।

DC की टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग ली। पहले ओवर में सिर्फ दो रन बने. दूसरे ओवर की पहली गेंद पर शेफाली वर्मा ने छक्का लगाया। अगली ही गेंद पर उन्होंने यी वांग को चौका जड़ दिया। तीसरी गेंद फुल टॉस रही, जिस पर शेफाली वर्मा ने कैच दे दिया।

जैसे ही गेंद शेफाली वर्मा के बल्ले पर लगी, गेंद हवा में ऊपर चली गई, नॉन स्ट्राइक पर खड़े कप्तान मेग लैनिंग और खुद शेफाली ने मैदानी अंपायर से सवाल किया, क्या वह गेंद कमर से ऊपर नहीं है? ऑन-फील्ड अंपायर ने उन्हें आउट दे दिया, मगर WPL के नियमों के अनुसार, DRS को यह देखने के लिए लिया जा सकता है कि यह नो बॉल है या फुल टॉस है।

थर्ड अंपायर ने सबसे पहले गेंद की ऊंचाई देखी. साथ ही देखा कि शेफाली कहां खेल रही हैं. इसके बाद जब गेंद की दिशा देखी गई तो गेंद कमर से ऊपर और स्टंप के ऊपर से जाती दिखी. तीसरे अंपायर ने फैसला नहीं बदला और शेफाली वर्मा को आउट कर दिया।

इस पर DC ने भी सवाल खड़े किए हैं, वहीं क्रिकेट फैंस मुंबई इंडियंस की आलोचना करते रहे हैं। DC के इस ट्वीट पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. मुंबई इंडियंस के इस फैसले में लोग तरह-तरह से शामिल हो रहे हैं। एक फैन ने कमेंट किया कि अंपायर तो अंबानी की जेब में है तो दिक्कत कैसी। 

--Advertisement--