
हिमाचल प्रदेश में शुष्क मौसम के बावजूद प्रचंड शीतलहर जारी है। पिछले दिनों हुई बर्फबारी के बाद राज्य के जनजातीय व पर्वतीय क्षेत्रों में जीवन सामान्य हो गया है और दिन में धूप खिल रही है।
- मगर न्यूनतम तापमान लगातार गिर रहा है। लाहौल-स्पीति और किन्नौर में पारा शून्य से नीचे पहुंच गया है।
- मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह ने बुधवार को बताया कि,
- लाहौल-स्पीति के मुख्यालय केलंग में इस मौसम की सबसे सर्द रात रही
- यहां न्यूनतम तापमान शून्य से 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
- इससे पिछली रात केलंग का पारा शून्य से 6.6 डिग्री सेल्सियस नीचे रिकॉर्ड हुआ था।
- उन्होंने कहा कि किन्नौर के कल्पा में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.4 डिग्री नीचे,
- मनाली व कुफरी में 0.1 डिग्री, भुंतर में 2.6, सोलन में 4, पालमपुर में 4.5, सुंदरनगर में 4.7, डलहौजी में 4.8, सियोबाग में 5.5,
- शिमला में 5.8, धर्मशाला में 6.2, कांगड़ा में 6.8, बिलासपुर व चम्बा में 7.4, हमीरपुर में 7.5 और ऊना में 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
- मनमोहन सिंह ने कहा कि शिमला सहित अन्य जिलों में बुधवार सुबह से धूप खिली हुई है
- लोगों को ठण्ड से राहत मिल रही है।
- उन्होंने बताया कि आगामी चौबीस घंटों के दौरान आसमान साफ रहेगा।
- लेकिन 22 से मौसम फिर करवट लेगा और ऊंचाई वाले इलाकों में हल्का हिमपात हो सकता है।
--Advertisement--