उत्तर प्रदेश और हरियाणा में भारी बारिश की चेतावनी जारी, पड़ेगी बहुत ज्यादा ठंड, जानिए अपने राज्य का हाल

img

मौसम वैज्ञानिकों ने नॉर्थ इंडिया के लिए एक बार फिर भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। दरअसल, अक्टूबर का महीना जारी है, ऐसे में सवेरे व शाम के मौसम में ठंडक महसूस की जा रही है। तो वहीं उत्तर प्रदेश, बिहार और हरियाणा जैसे प्रदेशों में वर्षा को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

rain

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया है कि अबकी बार बहुत ज्यादा ठंड पड़ेगी और इस सर्दी से पारे में भारी गिरावट आएगी। मानसून की विदाई का ये आखिरी वक्त है। इससे धूप में सख्ती धीरे धीरे खत्म चुकी है। इसके साथ ही वर्षा ऋतु की वापसी के साथ अब 14 अक्टूबर से मौसम में चेंजेस होगा।

कुछ जगहों पर छिटपुट वर्षा होने के आसार

मौसम विभाग ने बताया कि कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से नॉर्थ वेस्ट में कुछ जगहों पर छिटपुट वर्षा और गरज के साथ छींटे पड़ने के आसार है। इसके साथ ही साउथ-वेस्ट मानसून की वापसी शुरू हो चुकी है। आमतौर पर मानसून 25 सितंबर के आसपास लौटता है। मगर अबकी बार मानसून 13 दिनों की देरी से आ रहा है।

आपको बता दें कि पिछले साल 30 सितंबर को सूबे से मानसून की वापसी हुई थी। इसके साथ ही हरियाणा तथा यूपी के आगरा, मथुरा में वर्षा होने का अनुमान है। हरियाणा में सबसे अधिक वर्षा पांच जिलों झज्जर, फतेहाबाद, सोनीपत, हिसार और कैथल में हुई।

Related News