img

महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल में 17 से 20 ओवर तक सबसे ज्यादा रन (2632) बनाए हैं। मुंबई इंडियंस के स्टार फिनिशर कीरोन पोलार्ड ने फिनिशर की भूमिका निभाते हुए 1708 रन बनाए हैं।

आरसीबी के स्टार खिलाड़ी एबी डिविलियर्स ने 232 की स्ट्राइक रेट से 1421 रन बनाए। आरसीबी के बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 1364 रन बनाए और आरसीबी को कई अहम मैचों में जीत दिलाई।

चेन्नई के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने फिनिशर की भूमिका निभाते हुए 1307 रन बनाए हैं। मुंबई के ओपनर और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने फिनिशर के तौर पर 1149 रन बनाए हैं।

मुंबई के मध्यक्रम के बल्लेबाज और नए कप्तान हार्दिक पंड्या ने आखिरी ओवर में 1086 रन बनाए हैं। आरसीबी के किंग विराट कोहली ने भी फिनिशर की भूमिका निभाई है। उन्होंने 1045 रन बनाए हैं।

--Advertisement--